scriptसपा सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री आबिद रजा ने देश के हालात पर कही बड़ी बात, हर तरफ हो रही चर्चा | sp leader abid raja statement on bjp govt in kannauj | Patrika News
कन्नौज

सपा सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री आबिद रजा ने देश के हालात पर कही बड़ी बात, हर तरफ हो रही चर्चा

सपा सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रहे आबिद रजा ने कहा कि उप चुनावों में बोलबंधन किया गया था।

कन्नौजMar 01, 2019 / 11:21 am

आकांक्षा सिंह

lucknow

सपा सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री आबिद रजा ने देश के हालात पर कही बड़ी बात, हर तरफ हो रही चर्चा

कन्नौज. सपा सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रहे आबिद रजा ने कहा कि उप चुनावों में बोलबंधन किया गया था। इसकी कामयाबी के बाद सपा-बसपा का गठबंधन हुआ है। मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा इस गठबंधन से घबराई हुई है। उन्होंने देश में पाकिस्तान व भारत के बीच तनाव की बाबत कहा कि जरूरत पड़ी तो बलिदान भी देने को तैयार हैं।

सरकार आने पर होगा निस्तारण

जिले में आबिद रजा ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने जन जागरण की जिम्मेदारी दी है। वह करीब 45 जिलों में जा चुके हैं। इसकी शुरुआत लखीमपुर से जनवरी माह में हुई थी। 22 मार्च को मुरादाबाद में समापन होगा। जन जागरण का मुख्य उद्देश्य जनता के बीच पहुंचकर पूर्ववर्ती सरकार की उपलब्धियों को गिनाना है। भाजपा सरकार की नाकामियों को भी जनता के बीच में रखा जा रहा है। लोगों की जो शिकायतें मिल रहीं, उनका सरकार आने पर निस्तारण कराया जाएगा।


जरूरत पड़ी तो देंगे बलिदान

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने सभी को गुमराह करने का कार्य किया है। गठबंधन के मसले पर बोलते हुए कहा कि जब हम बोलबंधन से फूलपुर और कैराना गोरखपुर और नूरपुर पर जीत दिलाई तो जब बोल बंधन में इतनी ताकत है तो गठबंधन की ताकत से हम दिल्ली तक पहुंचेंगे यह हमारा मत है । देश में पाकिस्तान व भारत के बीच तनाव की बाबत कहा कि वह अपनी बहादुर सेना को सलाम करते हैं। पूरा देश सेना के साथ खड़ा है। जब सेना को जरूरत पड़ेगी, सभी बलिदान देने को तैयार हैं।

Home / Kannauj / सपा सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री आबिद रजा ने देश के हालात पर कही बड़ी बात, हर तरफ हो रही चर्चा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो