scriptरुपए दोगुना करने का झांसा देकर 10 लाख हड़पे, एसपी से गुहार के बाद 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज | Accused of doubling rupees 10 lakhs, SP pleaded, case filed | Patrika News
कानपुर

रुपए दोगुना करने का झांसा देकर 10 लाख हड़पे, एसपी से गुहार के बाद 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

इस तरह धनराशि दोगुनी करने के झांसे में 10 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए थे।

कानपुरNov 08, 2020 / 06:53 pm

Arvind Kumar Verma

रुपए दोगुना करने का झांसा देकर 10 लाख हड़पे, एसपी से गुहार के बाद 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

रुपए दोगुना करने का झांसा देकर 10 लाख हड़पे, एसपी से गुहार के बाद 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

कानपुर देहात-जनपद के झींझक निवासी एक व्यक्ति को रुपए दो गुना करने का लालच देकर ब्लू फॉक्स मोशन पिक्चर के डायरेक्टर ने दो वर्ष पूर्व दस लाख रुपये हड़प लिए। जब पीड़ित पक्ष को ठगने का एहसास हुआ तो उसने थाने में शिकायती पत्र देते हुए आरोपित डायरेक्टर सहित सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया। दरअसल झींझक कस्बा के नेहरू नगर निवासी उज्जवल गुप्ता ने एसपी केशव कुमार चौधरी को तहरीर देते हुए पूरी दास्तां बताई। उसने बताया कि वर्ष 2018 में उनके पिता विनोद गुप्ता एसआईएस अस्पताल में भर्ती थे। उस दौरान स्थानीय हरिनंदन सिंह ने रामादेवी निवासी ब्लू फॉक्स मोशन पिक्चर के डायरेक्टर मनु प्रशांत बिग व अशोक बिग से मिलवाया था।
हरिनंदन सिंह ने रुपए दोगुना करने की एक तरकीब बताई और झांसा देते हुए कंपनी में रुपए इन्वेस्ट करने की बात कहीं। इस तरह धनराशि दोगुनी करने के झांसे में 10 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए थे। उन्होंने दावा किया था कंपनी भोजपुरी फिल्मे बनाती है। कुछ समय बाद रुपये मांगने पर उन्होंने बहाने बनाकर टरकाना शुरू कर दिया। फिर एक पते पर आने की बात कही। बताए पते पर पहुंचने के बाद वहां कोई भी कार्यालय में न मिलने पर ठगी का अहसास हुआ। जिसके बाद मामले को लेकर एसपी से न्याय की गुहार लगाई।
एसपी के आदेश पर आरोपित हरिनंदन सिंह, कल्याणपुर आवास विकास निवासी अभय दीक्षित, प्रिंयेश सिन्हा, पंकज गोयल, हरजीत सिंह तथा ब्लू फॉक्स मोशन पिक्चर रामादेवी चकेरी कानपुर निवासी डायरेक्टर मनु प्रशांत बिग, अशोक बिग के खिलाफ ठगी का मुकदमा दर्ज किया गया है। निरीक्षक मंगलपुर आमोद कुमार सिंह ने बताया कि एसपी के आदेश पर सात के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Home / Kanpur / रुपए दोगुना करने का झांसा देकर 10 लाख हड़पे, एसपी से गुहार के बाद 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो