scriptलॉकडाउन में प्रशासन ने जब शुरू किया यह अभियान, तो लोगों में मच गया हड़कंप | Administration started this campaign, stirred up people here | Patrika News
कानपुर

लॉकडाउन में प्रशासन ने जब शुरू किया यह अभियान, तो लोगों में मच गया हड़कंप

नगर पंचायत प्रशासन ने शिकंजा कसा और कई लोगों से जुर्माना वसूला।

कानपुरMay 20, 2020 / 11:52 pm

Arvind Kumar Verma

लॉकडाउन में प्रशासन ने जब शुरू किया यह अभियान, तो लोगों में मच गया हड़कंप

लॉकडाउन में प्रशासन ने जब शुरू किया यह अभियान, तो लोगों में मच गया हड़कंप

कानपुर देहात-कोरोना संकट से बचाव के लिए सरकार ने पान मसाला गुटखा खाकर थूंकने व फेसमास्क को लेकर कड़े निर्देश जारी किए हैं, बावजूद इसके अधिकांश लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। जिसके चलते कानपुर देहात के रसूलाबाद तहसील प्रशासन ने इसका कड़ाई से पालन कराने के लिए अभियान चलाया है। इस दौरान परगना मजिस्ट्रेट अंजू वर्मा के निर्देश पर बिना चेहरे को ढके घूमने वाले लोगों पर नगर पंचायत प्रशासन ने शिकंजा कसा और कई लोगों से जुर्माना वसूला। तहसील प्रशासन व नगर पंचायत रसूलाबाद की इस कार्यवाही से हड़कंप मच गया।
रसूलाबाद कस्बे में अधिकारियों ने पैदल मार्च निकालकर लोगों को नसीहत दी कि चेहरे को हमेशा फेसमास्क से ढके या कपड़े से ढके। वैश्विक महामारी कोरोना महामारी अभी खत्म नहीं हुई है। उसका असर दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। लॉकडाउन के में मिल रही छूट के दौरान अनावश्यक रूप से न घूमे, बल्कि हो सके तो अपनी जरूरत का काम करने के पश्चात अपने घरों पर ही रहे। साथ ही आवश्यक कार्य के लिए बाहर जाते समय मास्क, रुमाल, गमछा या किसी भी कपड़े का प्रयोग बचाव के लिए जरूर करें। जिससे आप लोग सुरक्षित रह सकें।
नगर पंचायत रसूलाबाद में उपजिलाधिकारी अंजू वर्मा, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत संजय कुमार, क्षेत्राधिकारी रामशरण सिंह, प्रभारी निरीक्षक तुलसीराम पांडेय द्वारा संयुक्त रूप से नगर में लॉकडाउन का पालन किये जाने हेतु नगर निवासियों को जागरूक किया गया। बिना फेस मास्क के सड़क पर घूमने वालों, मसाला या गुटखा खाकर थूकने वालो पर कार्यवाही कर शमन शुल्क वसूला गया। इस दौरान अफसरों व कर्मचारियों द्वारा चलाए गए अभियान को लेकर लोगों में खलबली मच गई।

Home / Kanpur / लॉकडाउन में प्रशासन ने जब शुरू किया यह अभियान, तो लोगों में मच गया हड़कंप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो