scriptअयोध्या में भूमि पूजन के बाद यहां लोगों में दिखा ऐसा उत्साह, शाम की तैयारी में कुछ इस तरह जुटे लोग, सुनिए उनकी जुबानी | After the worship in Ayodhya, such enthusiasm was seen in people here | Patrika News
कानपुर

अयोध्या में भूमि पूजन के बाद यहां लोगों में दिखा ऐसा उत्साह, शाम की तैयारी में कुछ इस तरह जुटे लोग, सुनिए उनकी जुबानी

खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि आज हम वास्तविक दीपावली का बड़ा पर्व मनाएंगे।

कानपुरAug 05, 2020 / 05:44 pm

Arvind Kumar Verma

अयोध्या में भूमि पूजन के बाद यहां लोगों में दिखा ऐसा उत्साह, शाम की तैयारी में कुछ इस तरह जुटे लोग, सुनिए उनकी जुबानी

अयोध्या में भूमि पूजन के बाद यहां लोगों में दिखा ऐसा उत्साह, शाम की तैयारी में कुछ इस तरह जुटे लोग, सुनिए उनकी जुबानी

कानपुर देहात-इतना खुशनुमा माहौल चारो तरफ दिख रहा है। सुबह से ही लोगों के चेहरे पर अजीब सी मुस्कान तैर रही है। ऐसा ही कुछ नजारा कानपुर देहात जनपद के लोगों का है। एक तरफ अयोध्या में प्रधानमंत्री मोदी जी ने रामलला के आगमन की शुरुवात भूमि पूजन करते हुए की। दूसरी तरफ लोग मंदिरों में साफ सफाई कर आज दीपोत्सव मनाने की तैयारी करते दिख रहे हैं। एक दिन पूर्व से ही लोग बाजारों से दीपक खरीदते दिख रहे हैं और घरों में उनकी रंगाई पुताई कर आज घरों में दीपक जलाएंगें। बुजुर्गों के साथ युवाओं, बच्चों और महिलाओं में भी भरपूर उत्साह देखने को मिल रहा है। घर में महिलाएं पकवान बना रही हैं तो बाहर बच्चे पटाखे छुड़ाने की तैयारी में जुटे हैं। सड़कों पर युवा व बच्चे पटाखे फोड़कर खुशी का इजहार कर रहे हैं।
लोगों के मुताबिक आज सबसे बड़ी दीपावली मनाई जाएगी। आज भगवान श्रीराम 500 वर्षों का बनवास काटकर वापस अयोध्या नगरी आ रहे हैं। रात्रि बेला के लिए लोगों ने घरों में लाइट, झालरें लगानी शुरू कर दी है। बच्चों ने पटाखे छुड़ाना शुरू कर्डिया है। हर कोई आज दीपावली की रोशनी में डूब जाना चाहता है। घर के छज्जे पर सजावट कर रहे झींझक कस्बे के सेवानिवृत्त शिक्षक हरिश्चंद्र गुप्ता का कहना है कि आज सबसे खुशी का दिन है। वर्षों के बनवास के बाद प्रभु राम अयोध्या में विराजमान हो रहे हैं। आज हम झालरें सजा रहे हैं, रामलला को झुलाने के लिए झालरों का झूला बनाया है। खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि आज हम वास्तविक दीपावली का बड़ा पर्व मनाएंगे।
वहीं सतौरा गांव निवासी नागेन्द्र भदौरिया ने बताया कि कई वर्षों से कर रहे इंतजार की घड़ियां आज ख़तम हुई हैं। भूमि पूजन के बाद भगवान श्रीराम आज विराजेंगे। सभी लोग खुशी में चूर हैं। घरों में पकवान बन रहे हैं। मंदिरों की सजावट चल रही है। उन्होंने कहा कि आज घरों में हमलोग घी के दीपक जलायेंगे। लोगों की खुशियों का ऐसा आलम है कि लोग जय श्रीराम का गुंजायमान कर रहे हैं।

Home / Kanpur / अयोध्या में भूमि पूजन के बाद यहां लोगों में दिखा ऐसा उत्साह, शाम की तैयारी में कुछ इस तरह जुटे लोग, सुनिए उनकी जुबानी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो