scriptशाह के मोहरों से अखिलेश भाजपा को देंगे मात, इस रणनीति तहत लोकसभा चुनाव करेगे फतह | Akhilesh will give BJP seal to Shah's stamps, elect to Lok Sabha | Patrika News
कानपुर

शाह के मोहरों से अखिलेश भाजपा को देंगे मात, इस रणनीति तहत लोकसभा चुनाव करेगे फतह

भाजपा की तरह बूथों पर खड़ी होगी लाल टोपी वालों की फौज, आईटी टीम के जरिए भाजपा की खोलेंगे पोल

कानपुरFeb 13, 2018 / 10:58 am

Vinod Nigam

Akhilesh
कानपुर, चाचा शिवपाल से रार के बाद साइकिल ट्रैक से पूरी तरह से उतर चुकी है और लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी हाईकमान ने इसे पटरी पर लाने के लिए कार्य करना और करवाना शुरू कर दिया है। भाजपा से तीन चुनावों में करारी हार के बाद पूर्व सीएम अखिलेश यादव मिशन 2019 फतह करने के लिए जुट गए हैं और संगठन में बैठे पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को बड़ा काम सौंपा है। भाजपा की तरह ही सपा अब कानपुर-बुंदलेखंड में अपने बूथ अध्यक्ष नियुक्त करेगी। 52 विधानसभाओं में 20 हजार बूथों पर सपा के लाल टोपी वाली फौज नजर आएगी। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने बताया कि पार्टी के अंदर सारे मतभेद दूर कर लिए गए हैं और सभी जिलध्यक्षों को बूथ प्रमुखों ं की नियुक्ति का टारगेट दे दिया गया है। इन्हीं के इनपुट के बाद पार्टी लोकसभा उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करेगी।
हर बूथ पर होगा एक प्रभारी
निकाय चुनाव में हार के बाद समाजवादी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपने व्यूहरचना शुरू कर दी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अलिखेश यादव के आदेश के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने यूपी के सभी जिलाध्यक्षों को खत के जरिए सभी विधानसभा क्षेत्रों में बूथ अध्यक्षों की नियुक्ति करने को कहा है। इसी के चलते सपा महानगर के नए अध्यक्ष अब्दुल मुईन खां ने नई कार्यकारिणी की बैठक नवीन मार्केट स्थित पार्टी कार्यालय में ली। उन्होंने वरिष्ठ पदाधिकारियों संग मिलकर संगठन की चुनावी रणनीति तैयार की। इसमें पूरा ध्यान बूथ पर केंद्रित करने को कहा गया। पार्टी ने तय किया है कि अब जल्द ही बूथ कमेटियां बना ली जाएंगी। प्रत्येक कमेटी में एक बूथ प्रभारी, एक पोलिंग स्टेशन इंचार्ज बनाया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि कानपुर-बुंदेलखंड के सभी विधानसभा प्रभारी व विधायक, संगठन के पदाधिकारियों को लक्ष्य देकर होली तक बूथ प्रमुखों के नामों का चयन कर सूची प्रदेश कार्यालय भेजने को कहा गया है। सपा पूर दमखम के साथ लोकसभा चुनाव में उतरेगी और भाजपा को हराएगी।
एक बूथ पर दस यूथ
भाजपा के मिलेनियम वोटर का भांति समाजवादी पार्टी भी एक बूथ पर दस यूथ के फार्मूले पर काम करना शुरू कर दिया है। हाईकमान के आदेश के बाद सपा पदाधिकारी बूथों पर अपना ध्यान केंद्रित किए हुए हैं और बूथों पर दस यूथों के चयन के लिए गांव, गली, मोहल्लों की खाक छान रहे हैं। सपा कानपुर नगर के अलावा सबसे ज्यादा फोकस अकबपुर लोकसभा सीट पर केंद्रित किए है और ग्रामीध अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह की पूरी टीम जमीन पर युवाओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में पार्टी की सदस्यता दिला रही है। अकबरपुर सीट को फहत करने के लिए सपा ने युवा छात्रनेता राघवेंद्र सिंह यादव को जिलाध्यक्ष ककी कुर्सी पर बैठाया है। राघवेंद्र ने बताया कि बिठूर विधानसभा, कल्याणपुर और बिल्हौर विधानसभा में पार्टी के पदाधिकारी एक बूथ और दस यूथ के फार्मूले पर काम कर रहे हैं और हम अपने लक्ष्य को होली तक पूरा कर लेंगे।
इसके के जरिए भाजपा पर प्रहार
समाजवादी पार्टी भाजपा शासन में जनता को हो रही परेशानियों को जनता के बीच उठाएगी और सपा शासन की अच्छी योजनाओं की याद दिलाएगी। इसके अलावा कानपुर जोन में सपा एक आईटी टीम का गठन कर भाजपा को पोल खोलेगी। टीम में सोशल मीडिया के जानकार युवाओं को रखा जाएगा और पूर्व सीएम अखिलेश यादव के कार्यो का दिखाने के साथ उनकी आवाज घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। ग्रामीण अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि आईटी टीम चार साल की मोदी और दस माह की योगी सरकार की सच्चाई सोशल मीडिया के जरिए जनता तक पहुंचाएगी। ग्रामीण जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के अंदर जो कमियां भी उन्हें दुरूस्त कर लिया गया है। जनता के लिए समाजवादी कार्यकर्ता सड़क से लेकर संसद तक भाजपा सरकार के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो