script2022 को लेकर मुलायम के साथ अखिलेश बना रहे 250 प्लस की रणनीति ! | akhilesh yadav and mulayam big strategy on assembly election 2022 | Patrika News
कानपुर

2022 को लेकर मुलायम के साथ अखिलेश बना रहे 250 प्लस की रणनीति !

तेज-तर्राक सपाईयों के हाथों में होगी जिलों की बागडोर, साथ छोड़कर गए समाजवादियों की कराएंगे घर वापसी।

कानपुरSep 08, 2019 / 11:17 am

Vinod Nigam

2022 को लेकर मुलायम के साथ अखिलेश बना रहे 250 प्लस की रणनीति !

2022 को लेकर मुलायम के साथ अखिलेश बना रहे 250 प्लस की रणनीति !

कानपुर। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ( Mulayam Singh Yadav ) 2017 के विधानसभा चुनाव (2017 assembly elections) में अपने को प्रचार से दूर रखा था और जिसका नतीजा रहा कि पार्टी बूरी तरह से हार गई। लेकिन यूपी की 13 सीटों के साथ ही 2022 के विधानसभा चुनाव (2022 Assembly Elections) को लेकर अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के साथ नेता जी 250 प्लस सीटों पर जीत की रणनीति बना रहे हैं। इसके लिए पार्टी प्रदेश में मजबूत संगठन खड़ा करने के लिए मुलायम सिंह की सलाह ले रही है। जल्द ही जिलों की बागडोर तेज-तर्राक लड़ाका समाजवादियों के हाथों में होगी। इन्हीं के बल पर गोविंदनगर, हमीरपुर और मानिकपुर (Govindnagar, Hamirpur and Manikpur seat) के अलावा 10 अन्य पर अखिलेश साइकिल दौड़ाएंगे।

पूरी ताकत के साथ लड़ेगी चुनाव
परिवार में उपजे विवाद के कारण समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) 2017 से लेकर 2019 तक सारे चुनाव बुरी तरह से हार गई। अब समाजवादी पार्टी नए जोश के साथ पहले उपचुनाव और फिर 2022 के विधानसभा में उतरने से पहले संगठन की बागडोर मजबूत हाथों में देने की रूपरेखा बना रही है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम (State President Naresh Uttam ) ने बताया कि जल्द संगठन जिलों में कार्य करने लगेगा। पार्टी पूरी ताकत के साथ 13 सीटों में होने वाले उपचुनाव में लड़ने जा रही है। मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) का आर्शीवाद हमारे साथ है और उम्मीद है हम नेता जी के सपने को साकार कर भाजपा (Bharatiya Janata Party) को प्रदेश से उखाड़ फेकेंगे।

जिलों की कार्यकारणी चल रही भंग
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद पहले पार्टी के प्रवक्ताओं को पदों से हटा दिया तो वहीं प्रदेश की सभी जिला कार्यकारिणी के साथ ही सभी प्रकोष्ठों को भंग कर दिया था। अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम को पद से नहीं हटाया था। पिछले एक माह के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीस नए सिरे से पूरी कार्यकारिणी के गठन के लिए रणनीति बना रहे हैं। एक सपा नेता के मुताबिक नई टीम के गठन से पहले मुलायम सिंह यादव की सलाह को तवज्जो दी जाएगी। उनके बताए नेताओं को ही पार्टी जिलों में तैनात करेगी।

पूराने सपाईयों को लाएंगे वापस
समाजवादी पार्टी 2017 के चुनाव के वक्त पार्टी छोड़ कर दूसरे दलों में गए अपने नेताओं को लाने की रणनीति पर भी कार्य कर रही है। सूत्रों की मानें तो समाजवादी पार्टी के बड़े नेता प्रसपा के नेताओं से संपर्क बनाए हुए हैं। एक सपा नेता ने बताया कि उपचुनाव में प्रसपा प्रमुख समाजवादी पार्टी कस समर्थन कर सकते हैं और 2022 से पहले चाचा-भतीजे की दूरियां कम हो सकती है। सपा नेता की मानें तो मुलायम सिंह भी चाहते हैं कि शिवपाल सपा में आएं और इसके लिए उन्होंने एक कद्दावर नेता को जिम्मेदारी सौंपी है।

गोविंदनगर से ब्राम्हण चेहरा
समाजवादी पार्टी जहां संगठन के गणन पर जोर लगाए हुए है तो वहीं विधानसभा उपचुनाव में दावेदारों के नामों पर भी विचार कर रही है। गोविंद नगर सीट से पार्टी ब्राम्हण चेहरे पर दांव लगा सकती है। वहीं हमीरपुर से पार्टी क्षत्रीय चेहरे को को चुनाव के मैदान में उतारने पर विचार कर रही है। इसके अलावा मानिकपुर सीट से सपा ददुआ के बेटे को टिकट दे सकती हैं। इन तीनों सीटों पर मायावती ने पहले से उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। गोविंदनगर से देवी प्रसाद तिवारी, हमीरपुर से नौशादअली और मालिकपुर से कोल को बसपा का सिंबल दिया गया है।

Home / Kanpur / 2022 को लेकर मुलायम के साथ अखिलेश बना रहे 250 प्लस की रणनीति !

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो