scriptसपाईयों ने अखिलेश का मनाया जन्मदिन, टीपू को प्रधानमंत्री बनाने का लिया संकल्प | akhilesh yadav birthday celebration in samajwadi party officer kanpur | Patrika News
कानपुर

सपाईयों ने अखिलेश का मनाया जन्मदिन, टीपू को प्रधानमंत्री बनाने का लिया संकल्प

पार्टी कार्यालय में केक काट कर अखिलेश यादव का 46वां जन्मदिन मनाया गया, 2019 फतह का संकल्प लेकर लिया गया

कानपुरJul 01, 2018 / 11:12 pm

Vinod Nigam

akhilesh yadav birthday celebration in samajwadi party officer kanpur

सपाईयों ने अखिलेश का मनाया जन्मदिन, टीपू को प्रधानमंत्री बनाने का लिया संकल्प

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव का रविवार को नवीन मार्केट स्थित पार्टी कार्यालय में 46वां जन्मदिन सपा कार्यकर्ताओं ने धूम-धाम के साथ मनाया। इस मौके पर 11 किलो का केक नगर अध्यक्ष मोइन खान ने काटा तो पूर्व मंत्री जगदेव सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। पूर्व मंत्री ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी को जीत दिलानी है और अखिलेश यादव को देश का प्रधानमंत्री बनाना है। लक्ष्य कठिन है पर नामुकिन नहीं। अगले साल हमसब फिर यहीं होंगे और उस वक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष देश की संसद से जनता की सेवा कर रहे होंगे।
केक काट कर मनाया जन्मदिन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को आज 46 वं जन्मदिन सपाईयों ने धूम-धाम के साथ मनाया। 11 किलो का केक काटा गया तो वहीं अखिलेश यादव को देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए संकल्प लिया। नगर अध्यक्ष मोइन खान ने कहा कि चार साल के कार्यकाल के दौरान मोदी सरकार ने जनता को जख्म ही जख्म दिए हैं। जबकि योगी सरकार ने लोगों को बांटने का काम किया। जनता लोकसभा चुनाव में संप्रदायिक ताकतों का हरा देगी और देश में सेकुलरवादियों की सरकार बनेंगी। नगर अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी यूपी की सभी 80 में से 80 सीटों पर चुनावी जमीन तैयार कर रही है। कानपुर नगर, देहात में साइकिल को दौड़ाने के लिए कार्यकर्ता लगे हुए हैं। नगर अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी परिवार एकजुट है और हम पीएम नरेंद्र मोदी के वियती रथ को रोकेंगे।
सपाईयों ने किया हवन-पूजन
वैसे अखिलेश यादव फिलहाल लंदन में परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे हैं, लेकिन आज के दिन उनके अनुनायी और पार्टी के कार्यकर्ता व बड़े नेता इस दिन को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। विधयक इरफान सोलंकी ने कार्यकर्ताओं के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन बड़ी सादगी के साथ मनाया तो वहीं आर्यनगर से सपा के विधायक अमिताभ बाजपेयी भी अखिलेश के जन्मदिन पर कानपुर नगर सीट जीत कर तोहफा देने का ऐलान किया। वहीं पनकी स्थित सपा कार्यकर्ताओं ने हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान सपा के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। गढेवा में बड़की और छुटकी यादव ने अखिलेश यादव के जन्मदिन के मौके पर मंदिर में हवन पूजन का भी आयोजन किया। जिसमें भारी संख्या में सपाई पहुंचे और हवन में भाग लिया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के जन्मदिन पर उनकी लंबी उम्र की कामना की।
परिवार में अब नहीं रहा विवाद
राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपा सरकार के पूर्व मंत्री जगदेव सिंह ने कहा कि समाजवादी परिवार के अंदर अब कोई रार नहीं है। सभी नेता अखिलेश यादव के नेतृत्व में चुनाव के मैदान में उतरेंगे। शिवपाल यादव ने पार्टी को अपने खून-पसीने से सींचा है तो प्रोफेसर रामगोपाल ने दल का विस्तार किया है। हमसब के मार्गदर्शक मुलायम सिंह यादव हैं और उन्हीं के बताए रास्ते पर समाजवादी लोग चल रहे हैं। सपा ने कभी संप्रदायिक ताकतों को यूपी में पनपने नहीं दिया। हां 2014 से लेकर 2017 तक भाजपा यूपी में जीती। लेकिन अब यूवा कार्यकर्ता अखिलेश यादव को मजबूत करने के लिए जुट गए हैं और 2019 में साइकिल प्रदेश के साथ देश के अन्य राज्यों में दौड़ेगी।

Home / Kanpur / सपाईयों ने अखिलेश का मनाया जन्मदिन, टीपू को प्रधानमंत्री बनाने का लिया संकल्प

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो