scriptबजट को लेकर सपा मुखिया ने भाजपा पर बोला हमला, दिया ये बयान | Akhilesh Yadav gave this statement regarding the budget | Patrika News
कानपुर

बजट को लेकर सपा मुखिया ने भाजपा पर बोला हमला, दिया ये बयान

 
सपा शासन में शुरू हुए विकास कार्यों को नहीं दिया जा रहा बजटतीन बार के बजट ने जनता को किया निराश, चौथे से उन्हें उम्मीद

कानपुरJan 28, 2020 / 02:19 pm

आलोक पाण्डेय

बजट को लेकर सपा मुखिया ने भाजपा पर बोला हमला, दिया ये बयान

बजट को लेकर सपा मुखिया ने भाजपा पर बोला हमला, दिया ये बयान

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकारों के बजट को लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा शासनकाल में शुरू कराए गए विकास कार्यों को जानबूझकर बजट नहीं दिया जा रहा है। जिस कारण वे अधूरे पड़े हैं। उन्होंने कहा कि तीन बजट सत्र पूरे होने के बाद भी कन्नौज के विकास कार्यों का अधूरा रहना सवाल खड़े करता है। फिलहाल उनकी नजर अब चौथे बजट पर है, अगर इस बार भी उनके जनहितकारी प्रोजेक्ट को पैसा नहीं दिया गया तो वे इसे लेकर सवाल उठाएंगे।
कन्नौज में हमलावर हुए सपा मुखिया
सैफई से लखनऊ जाते समय सपा प्रमुख अखिलेश यादव कन्नौज में कार्यकर्ताओं से मिले। यहां पर उन्होंने प्रदेश व केंद्र सरकार पर हमला बोला। गौरतलब है कि कन्नौज सपा मुखिया का पुराना संसदीय क्षेत्र रहा। हालंाकि इस बार आजमगढ़ से चुनाव लडऩे के कारण यह सीट भाजपा के खाते में चली गई। फिर भी उनका कन्नौज से पुराना लगाव रहा। प्रदेश में सपा की सरकार होने पर उनकी पत्नी डिंपल यादव कन्नौज की सांसद थीं। उस दौरान बतौर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कन्नौज के लिए कई विकास कार्यों की घोषणा की थी। जिसके बाद अगले चुनाव में सपा सत्ता से बाहर हो गई थी। तब से उनके घोषित विकास कार्य अधूरे हैं।
इन योजनाओं की हुई थी शुरूआत
मुख्यमंत्री रहते हुए अखिलेश यादव ने कन्नौज में बहुत से विकास कार्य शुरू कराए थे। जनता के हितों को देखते हुए पैरामेडिकल कालेज, इंजीनियरिंग कालेज, कैंसर, हृदय रोग संस्थान, आलू मंडी, परफ्यूम पार्क समेत अन्य विकास कार्यों को शुरू कराया था। अखिलेश का कहना है कि हमारी सरकार जाते ही सभी कार्य रुक गए। तीन बजट पास होने के बाद भी केंद्र व प्रदेश सरकार ने कन्नौज में रुके विकास कार्यों के लिए बजट नहीं दिया। चौथा बजट पेश होने के बाद शायद विकास कार्यों के लिए बजट मिल जाए।
जनता देगी जवाब
अखिलेश ने कहा कि अगर इस बार भी बजट नहीं मिला तो वह स्वयं अधूरे पड़े कार्यों का निरीक्षण कर देखेंगे कि आखिर में केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार बजट क्यों नही दे रही है। वह जनता से बजट मांगने की बात कहेंगे। जनता की मांग पर भी बजट नहीं मिला तो वह जनता से कहेंगे कि जैसा सपा के साथ किया, वैसा ही भाजपा के साथ करें। जनता ने भाजपा को वोट देकर अपना आंकलन कर लिया है। जनता ही भाजपा को बता देगी।

Home / Kanpur / बजट को लेकर सपा मुखिया ने भाजपा पर बोला हमला, दिया ये बयान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो