scriptमुख्तार अंसारी को हार्ट अटैक के बाद जब आई ये खबर, तो यहां मच गया हड़कंप, पुलिस के फूल गए हाथ-पैर | Alert after Mukhtar Ansari Afsha Ansari heart attack in Kanpur UP news | Patrika News
कानपुर

मुख्तार अंसारी को हार्ट अटैक के बाद जब आई ये खबर, तो यहां मच गया हड़कंप, पुलिस के फूल गए हाथ-पैर

मुख्तार अंसारी को लखनऊ ले जाने की सूचना आते ही पुलिस ने राहत की सांस ली…

कानपुरJan 10, 2018 / 11:42 am

नितिन श्रीवास्तव

Alert after Mukhtar Ansari Afsha Ansari heart attack in Kanpur UP news

मुख्तार अंसारी को हार्ट अटैक के बाद जब आई ये खबर, तो यहां मच गया हड़कंप, पुलिस के फूल गए हाथ-पैर

कानपुर. मऊ से विधायक और बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी को बांदा जेल में दिल का दौरा पड़ गया। जिसके चलते उन्हें पहले कानपुर के कॉर्डियालॉजी रेफर किया था। जैसे ही मुख्तार के कानपुर आने की सूचना पुलिस-प्रशासन को हुई तो आनन-फानन में एसपी पश्चिम गुलशन ग्रोवर स्वरूप नगर सीओ के साथ अस्पताल पहुंचे। यहां पर एक वार्ड में दो बेड खाली कराए गए और डॉक्टरों की एक टीम को तैयार रखा गया। एसपी ने इंस्पेक्टर व चार सिपाहियों को वार्ड के बाहर तैनात कर दिया और वहां आने-जाने पर रोक लगा दी गई। लेकिन करीब दो बजे के आस-पास मुख्तार अंसारी को लखनऊ ले जाने की सूचना आते ही पुलिस ने राहत की सांस ली।

जेल में पड़ा दिल का दौरा

मऊ से बसपा के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को बांदा जेल में पत्नी से मिलाई के समय दिल का दौरा पड़ा, उनकी तबीयत बिगड़ी तो घबरा कर पत्नी अफशा अंसारी को भी दिल का दौरा पड़ गया। दोनों को आनन-फानन में जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। यहां से दोनों का पहले कानपुर के कार्डियोलॉजी रेफर किए जाने की सूचना पुलिस-प्रशासन को दी गई। जानकारी मिलते ही स्वरूपनगर थाने के इंस्पेक्टर, सीओ मयफोर्स के अस्पताल पहुंच गए। कुछ देर के बाद एसपी पश्चिम गुलशन ग्रोवर आए और जहां पर मुख्तार को जिस वार्ड में रखा जाना था वहां का निरीक्षण किया। इसके बाद यहां पर पुलिसबल को तैनात कर दिया गया। एसपी ने बताया कि सूचना आई थी बांदा से किसी यहां लाया जा रका है। जिसके चलते कॉर्डियालॉजी की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

कानपुर के बजाय लखनऊ रेफर

मुख्तार अंसारी को पहले कानपुर लाए जाने की बात सामने आई, लेकिन करीब दो घंटे के बाद जानकारी मिली की बांदर प्रशासन उन्हें लेकर लखनऊ चला गया है। मुख्तार के लखनऊ रेफर किए जाने की सूचना पर पुलिसबल ने राहत की सांस ली। अलाधिकारी कार्डियोलॉजी से चले गए। वहीं अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मुख्तार के लाए जाने की हमारे पास कोई लिखित आदेश नहीं आया था। लेकिन बांदा से कानपुर कार्डियालॉजी नजदीक होने के चलते उन्हें यहां लाए जाने की बात सामने निकल कर आई। जिसके चलते एक वार्ड खाली करा लिया गया था। अस्पताल प्रशासन ने वहीं एडमिट अन्य मरीजों को दूसरे वार्डो में शिफ्ट कर दिया था। फिलहाल अभी भी वार्ड खाली रखा गया है।

बात करते-करते बिगड़ी तबीयत

मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशा मंगलवार सुबह उनसे मिलने बांदा जेल पहुंची थीं। दोनों जेल में बातें कर रहे थे तभी अचानक मुख्तार अंसारी की तबीयत बिगड़ गयी। सीने में दर्द के कारण वह गिरने लगो तो पत्नी घबरा गयीं। जेल कर्मी जब तक उनको संभालते पत्नी को भी दिल का दौरा पड़ गया। जेल अधिकारियों ने तुरंत उनको जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां कुछ देर में डीएम महेन्द्र बहादुर और डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी भी पहुंच गए। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. केएल पांडेय ने दोनों को दिल का दौरा पड़ने की पुष्टि की। सीएमएस डॉ. किशोरी लाल ने अफसरों को बताया कि दोनों की हालत गंभीर है इसलिए उनको लखनऊ रेफऱ करना पड़ेगा। इस बीच कानपुर के हृदय रोग संस्थान को भी अलर्ट कर दिया गया है ताकि जरूरत पड़ने पर लखनऊ से पहले कानपुर में भी उनका इलाज हो सके।

Home / Kanpur / मुख्तार अंसारी को हार्ट अटैक के बाद जब आई ये खबर, तो यहां मच गया हड़कंप, पुलिस के फूल गए हाथ-पैर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो