बाहुबली विकास दुबे के भाई को गोली मारी, दो अन्य के साथ घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती
Publish: Apr, 17 2018 11:29:08 PM (IST)

बाइक सवार अपराधियों ने वारदात को दिया अंजाम
कानपुर। चौबेपुर थानाक्षेत्र निवासी बाहुबली डॉन विकास दुबे के भाई को कल्याणपुर इलाके में बदामशों ने घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से वह जमीन पर गिर गया। साथ ही उसके साथ चल रहे दो अन्य को भी गोली लग गई। स्थानीय निवासी बदामशों को पकड़ने के लिए आगे बढ़े तो हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को अस्पताल में एडमिट कराया। जहां विकास दुबे के भाई की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए शहर में नाकेबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया हुआ है।
साथियों के साथ कर रहे थे बात, तभी चला दी गोली
चौबेपुर थानाक्षेत्र के बिकरू निवासी पूर्व क्षेत्र पंतायत सदस्य अनुराग दुबे देरशाम कल्याणपुर स्थित अपने आवास के बाहर दो अन्य साथियों के साथ कुर्सी में बैठे थे। इसी दौरान बाइक सवार आधा दर्जन हथियारबंद हमलावर आ धमके और अनुराग दुबे पर फायर झोक दिए। तीन गोली लगने से अनुराग जमीन पर गिर गए। वहीं दो अन्य साथी भी फायरिंग की चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गए। फायरिंग की आवाज सुन स्थानीय लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकले और बदमाशों को दबाचने के लिए बड़े। तभी उन्होंने हवाई फायरिंग कर फौके से फरार हो गए। पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल में एडमिट कराया। जहां बाहुबली विकास दुबे के भाई की हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्रापर्टी का काम करते हैं अनुराग दुबे
विकास दुबे के जेल चले जाने के बाद उसका सारा काम अनुराग दुबे संभालते हैं। वह कानपुर के साथ ही आसपास के जिलों में प्रापर्टी डीलर का काम करते हैं। अनुराग दुबे के बेटे ने बताया कि देररात करीब आठ बजे दो बाइक में सवार आधा दर्जन लोग असहलों से लैसे होकर आए और पिता को गोली मार दी। अनुराग दुबे के साथ अंगरक्षक के तौर पर चलने दो अन्य को भी बदमाशों ने गोली मार दी। स्थानीय लोगों की मानें तो प्रापर्टी के चलते अनुराग दुबे पर जानलेवा हमला हुआ है।
पुलिस ने शहर में की नाकेंबदी
वारदता को अंजाम देने के बाद बदमाश बाइक से फरार हो गए। एसपीख् सीओ और एसओ पुलिसबल के साथ मौके वारदात पर पहुंचे। सीओ ने बताया कि आरोपियों की संख्या कितनी थी अभी पूरी तरह से स्पष्ठ नहीं हो पाया। परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं मिली। पुलिस ने शहर के सभी थानों को वायरलेस के जरिए वारदात की सूचना दे दी है। अपराधियों को दबोचने के लिए शहर में नाकेबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा हे। प्रथूम दृष्ठता प्रापटी विवाद के चलते अनुराग दुबे पर हलला किया गया है।
अब पाइए अपने शहर ( Kanpur News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज
डाउनलोड करें पत्रिका मोबाइल Android App: https://goo.gl/jVBuzO | iOS App : https://goo.gl/Fh6jyB