scriptउन्नाव की पीड़िता से मिलने जा रहे भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर को पुलिस ने रोका, मचा हड़कंप | Bheem Army Chief's big statement on UP Police and Yogi Government | Patrika News
कानपुर

उन्नाव की पीड़िता से मिलने जा रहे भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर को पुलिस ने रोका, मचा हड़कंप

उन्नाव कांड में शामिल पीड़िता से मिलने जा रहे भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर उर्फ रावण ने यूपी पुलिस और योगी सरकार पर सवालिया निशान लगाया है। उन्होंने कहा पीड़ित परिवार को पुलिस नजरबंद किए हैं। डर के माहौल में सच बाहर नहीं आ रहा है।

कानपुरFeb 23, 2021 / 02:47 pm

Narendra Awasthi

उन्नाव की पीड़िता से मिलने जा रहे भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर को पुलिस ने रोका, मचा हड़कंप

उन्नाव की पीड़िता से मिलने जा रहे भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर को पुलिस ने रोका, मचा हड़कंप

कानपुर. भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर उर्फ रावण उन्नाव कांड में शामिल पीड़िता से मिलने के लिए रीजेंसी जा रहे थे। कानपुर पुलिस ने पीड़िता से मिलने नहीं दिया। इस संबंध में चंद्रशेखर उर्फ रावण ने मांग की कि पीड़िता को उपचार के लिए हायर सेंटर एम्स रेफर कर दिया जाए। डीएम ने उन्हें जानकारी दी है कि पीड़ित परिवार ने उनसे नहीं कहा की एम्स भेज दिया जाए। उन्होंने कहा कि न्याय की प्रक्रिया को बाधित किया जा रहा है। बड़े दुख की बात है कि मैं पीड़ित परिवार से मिल नहीं सकता। जितनी पुलिस मुझे रोकने के लिए लगाई गई उतनी अगर अपराधियों को रोकने के लिए लगा दिया जाए तो अपराध खत्म हो जाएगा।

 

यूपी पुलिस और योगी शासन पर लगाया प्रश्न चिन्ह

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस और उत्तर प्रदेश सरकार का चाल चरित्र हाथरस में भी दिखाई पड़ा था। चंद्रशेखर ने कहा कि पीड़ित बच्ची स्वस्थ हो जाए। क्योंकि वह चश्मदीद गवाह है। वह स्वयं बता देगी कि घटना में दो या दो से अधिक थे। लेकिन जिस प्रकार पुलिस पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है, नजरबंदी की गई है। वह बात नहीं कर पा रहे हैं। डर के माहौल में सच कैसे बाहर आएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस चाहे तो मुझे अकेले भी पीड़िता से मिलने के लिए ले जाया जा सकता है। लेकिन पुलिस प्रशासन पीड़िता से मिलने नहीं दे रहा है।

Home / Kanpur / उन्नाव की पीड़िता से मिलने जा रहे भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर को पुलिस ने रोका, मचा हड़कंप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो