scriptचौपाल के जरिए सीधे मुस्लिमों से रूबरू हुई भाजपा, CAA से छिनेगी नहीं बल्कि मिलगी नागरिकता | bjp leader says caa will get citizenship will not be removed | Patrika News

चौपाल के जरिए सीधे मुस्लिमों से रूबरू हुई भाजपा, CAA से छिनेगी नहीं बल्कि मिलगी नागरिकता

locationकानपुरPublished: Feb 08, 2020 12:06:40 am

Submitted by:

Vinod Nigam

शिक्षक पार्क में जुमे से पहले जनचौपाल, कानून की हकीकत के बारे में लोगों को दी जानकारी, प्रधानमंत्री पर यकीन रखने की अपील।

चौपाल के जरिए सीधे मुस्लिमों से रूबरू हुई भाजपा, CAA से छिनेगी नहीं बल्कि मिलगी नागरिकता

चौपाल के जरिए सीधे मुस्लिमों से रूबरू हुई भाजपा, CAA से छिनेगी नहीं बल्कि मिलगी नागरिकता

कानपुर। नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के विरोध में जहां देश के कई शहरों में धरना-प्रदर्शन हो रहे हैं तो वहीं भाजपा के कार्यकर्ता भी कमर कस कर सड़क पर उतर चुके हैं। शुक्रवार को जुमे की नमाज से पहले भाजपा ने शिक्षक पार्क में मुस्लिम समाज के लोगों के साथ चौपाल लगाई और सीएए की हकीकत से रूबरू कराया। लोगो ने प्रश्न किए तो भाजपा नेतओं ने बेवाकी से सभी का उत्तर भी दिया।

खुलकर बोले प्रदेश मंत्री
भाजपा उत्तर प्रदेश के मंत्री अनूप गुप्ता ने शुक्रवार को शिक्षक पार्क में मुस्लिम समाज के साथ चौपाल लगाई और उन्हें नागरिकता संशोधन एक्ट ( सीएए) की बारीकियों से अवगत कराया। इस मौके पर प्रदेश मंत्री ने कहा कि इस कानून को लेकर विपक्ष मुस्लिम वर्ग में भ्रम की स्थिति पैदा करके बरगला रहा है। मुस्लिम नौजवानों को गलत दिशा दिखा कर अराजकता करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, जबकि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह कानून नागरिकता देने का कानून है ना की नागरिकता लेने का।

इनके लिए है कानून
प्रदेश मंत्री ने कहा यह कानून वैसे विस्थापित लोगों के लिए है, जो दूसरे देशों में धर्मिक प्रताड़ना का शिकार होकर भारत में रह रहे हैं। इस कानून से पाकिस्तान, बंग्लादेश और अफगानिस्तान में धार्मिक प्रताड़ना से विस्थापित हुए लोगों को नागरिकता मिलेगी। विपक्षी पार्टी लोगों को इस बिल के बारे में गलत जानकारी देकर बहका रहे हैं। भाजपा के कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को सीएए के बारे में सही जानकारी दे रहे हैं।

विपक्ष की साजिश
प्रदेश मंत्री ने कहा कि इस कानून के विषय में जिस तरीके से 15 दिसंबर के बाद से लगातार भ्रम पैदा करने का काम कांग्रेस व अन्य पार्टी के लोग कर रहे हैं, उनको भाजपा 11 फरवरी तक यह अभियान चलाकर बेनकाब करने का काम करेगी। कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पहले ही कह चुके हैं कि सीएए देश के किसी भी नागरिक के लिए नहीं बनाया गया। बावजूद हमारे विरोधी दल इसे हथियार बनाकर राजनीति कर रहे हैं। आप इनके बहकावे में न आएं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्र सबका-साथ, सबका-विकास और सबके-विश्वास को मानें। जन चौपाल का आयोजन रोहित साहू ने किया। चौपाल में प्रमुख रूप से सलीस बेग, समी अंसारी, जावेद आलम, प्रमोद विश्वकर्मा, अनूप अवस्थी आदि थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो