scriptभाजपा का ये विधायक करा रहा अवैध खनन | BJP MLA doing illegal mining in Kanpur Dehat | Patrika News
कानपुर

भाजपा का ये विधायक करा रहा अवैध खनन

बीजेपी विधायक के कहने पर बालू के ट्रक किसानो की फसलो को बर्बाद करते हुए निकलते है.

कानपुरOct 29, 2017 / 07:01 pm

Abhishek Gupta

Illegal Mining

Illegal Mining

कानपुर देहात. बीजेपी सरकार ने खनन माफियाओं पर लगाम कसने के लिए ई-टेंडरिंग के माध्यम से सारा सिस्टम आनलाईन करके सारी व्यवस्था पारदर्शी कर दी है, लेकिन बाबजूद इसके खनन माफिया सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं|
बीजेपी पार्टी जहाँ कहती है कि उनकी पार्टी अनुशासित पार्टी है, लेकिन कानपुर देहात के भोगनीपुर विधानसभा के बीजेपी विधायक विनोद कटियार अपनी दबंगई से जिले में खनन खुलेआम करा रहे हैं| किशनपुर खरका गांव में गुंडई के दम पर खनन का कार्य कराया जा रहा है| बीजेपी विधायक के कहने पर बालू के ट्रक किसानो की फसलो को बर्बाद करते हुए निकलते है| अगर किसान कुछ भी कहे तो विधायक जी के गुर्गे रायफल के दम पर उन किसानों का मुह बंद करा देते हैं|
जिले के राजपुर थानाक्षेत्र के किशनपुर खरका गांव में कई दिनों से बालू खनन का कार्य चल रहा है, जो कोई गैर कानूनी नहीं बल्कि खुद बीजेपी के भोगनीपुर विधायक विनोद कटियार द्वारा कराया जा रहा है| यह खुद आस-पास के गांव के लोग कह रहे हैं| ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन पहले खरका गाव में ही बालू लेकर जा रहे डम्फर ने एक वृद्ध को रौंद दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी| इसके बाद किसी ने एक बालू के ट्रक में आग लगा दी थी| जिसके बाद प्रशासन ने मामले को शांत कराया था, लेकिन इसके बाद विधायक जी ने सत्ता के दम पर पुलिस द्वारा गांव के करीब 13 लोगों के खिलाफ नामजद और 300 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था| जिसके बाद से गांव के लोग इतने दहशत में है कि न वह कुछ काम कर पा रहे हैं और न ही कुछ बोल रहे हैं|
वहीं गांव वालों की माने कि यह खनन शायद विधायक जी का ही चल रहा है और यहां पर हमेशा कई लोग बन्दूक धारी बने रहते हैं| यहां तक कि जो किसान मछली पकडने जाता है, वह भी अब नही जा पा रहे है और बालू खनन को धडल्ले से चलाया जा रहा है| वह भी खनन के नियमो के मानक को ताक पर रखकर दिन में तो मजदूरो और जेसीबी मशीन द्वारा खनन करते है, वहीं रात में पोकलैंड मशीन के द्वारा करते है| जबकि दिन में पोकलैंड मशीन नजर नही आती है| जबकि इस मामले की जानकारी सभी अधिकारियो को भी है लेकिन फिर भी वह अंजान बने रहते है, क्योकि मामला सत्ताधारी विधायक से जो जुडा है| आस पास के गांव के लोग विधायक जी की दबंगई से डरे हुए है और कुछ भी बोलने से कतरा रहे है| न ही जिले के अफसर इन लोगो की सुन रहे है और न ही विधायक रहम कर रहे हैं|

Home / Kanpur / भाजपा का ये विधायक करा रहा अवैध खनन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो