scriptभाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पांडेय ने सपा पर दिया बड़ा बयान, मचा हड़कंप | BJP state president Mahendra Nath Pandey statment on samajwadi party | Patrika News
कानपुर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पांडेय ने सपा पर दिया बड़ा बयान, मचा हड़कंप

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पांडेय ने सपा पर दिया बड़ा बयान, मचा हड़कंप

कानपुरDec 15, 2017 / 03:59 pm

Ruchi Sharma

bjp

Mahendra Nath Pandey

कानपुर देहात. सिकन्दरा विधायक मथुरा पाल के निधन के बाद खाली हुयी सिकन्दरा सीट पर उपचुनाव हो रहे है जहां स्व मथुरा पाल के छोटे पुत्र अजीत पाल को भाजपा ने टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा है सत्ता में रहकर भाजपा की प्रतिष्ठा अब दांव में लगी हुयी है जिसके लिये स्वयं मुख्यमंत्री सहित डिप्टी सीएम के दौरे लगे होने की जानकारी बताई गयी है वहीं सिकन्दरा विधानसभा के पिंडार्थू व बनीपारा में भाजपा प्रत्याशी अजीत पाल की चुनावी रैली को सम्बोधित करने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पांडेय ने कहा कि हमारी सरकार गुंडागर्दी व भ्रष्टाचार के वायरस को नहीं पनपने देगी यूपीकोका से राजनीतिक भ्रष्टाचारियों व माफियाओं पर शिकंजा कसेगा। ऐसे लोग या तो सुधर जाएंगे या फिर उन्हें प्रदेश छोड़कर कहीं और जाना होगा। इससे व्यवस्था पारदर्शी होगी और लोगों को व्यापक सुधार दिखेगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की पूर्ववर्ती सरकारों और केंद्र की संप्रग सरकार के भ्रष्टाचार की जुगलबंदी से प्रदेश की पूरी व्यवस्था गर्त में चली गई है। उसे ठीक करने का लगातार प्रयास चल रहा है। समय जरूर लगेगा पर व्यवस्था सुधरेगी। उन्होंने आवारा मवेशियों की समस्या पर कहा कि प्रदेश सरकार जल्दी ही नंदघर शुरू कर रही है। इनमें आवारा मवेशियों को रखकर उनके चारे आदि का इंतजाम किया जाएगा। यहीं से किसानों को जैविक खाद्य भी मुहैया कराई जाएगी।
उन्होंने कहा कि सिकंदरा के दिवंगत विधायक मथुरा पाल ने भी यह समस्या उनके और मुख्यमंत्री के समक्ष रखी थी। इसलिए आवारा मवेशियों के लिए नीति बनाकर हल निकाला गया है। पूर्व की सरकारों में कांजी हाउस व्यवस्था समाप्त होने से आवारा मवेशी फसलों आदि का नुकसान करते हैं। प्रदेश सरकार जल्दी ही इस समस्या से किसानों को निजात दिलाएगी। उन्होंने लोगों से कहा कि निकाय चुनाव में जनता ने पार्टी को विशिष्ट उपलब्धि से उत्तीर्ण कराया था। उप चुनाव में भी पास कराएंगे तो एक अच्छा संदेश जाएगा और यही स्व. मथुरा पाल के लिए श्रद्धांजलि होगी।

Home / Kanpur / भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पांडेय ने सपा पर दिया बड़ा बयान, मचा हड़कंप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो