scriptभाजपा देगी कमल की खुशबू वाले मास्क और सैनिटाइजर | bjp will distribute lotus scent mask and sanitizer | Patrika News

भाजपा देगी कमल की खुशबू वाले मास्क और सैनिटाइजर

locationकानपुरPublished: Jun 10, 2020 04:40:17 pm

Submitted by:

Karishma Lalwani

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा कानपुर और बुंदेलखंड में कमल के फूल की खुशबू वाले मास्क और सैनिटाइजर बांटे जाएंगे

भाजपा देगी कमल की खुशबू वाले मास्क और सैनिटाइजर

भाजपा देगी कमल की खुशबू वाले मास्क और सैनिटाइजर

कानपुर. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा कानपुर और बुंदेलखंड में कमल के फूल की खुशबू वाले मास्क और सैनिटाइजर बांटे जाएंगे। कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए बीजेपी मास्क और सैनिटाइजर वितरण की मुहिम चलाई जाएगी। सैनिटाइजर की बोतल पर भाजपा के शीर्ष नेताओं की तस्वीर लगी होगी। अल्पसंख्यक इलाकों में बीजेपी घर-घर जाकर मास्क और सैनिटाइजर बांटेगी, जिससे कमल के फूलों की खुशबू आएगी।
सैनिटाइजर पर पंफलेट

सैनिटाइजर की शीशी पर पंफलेट चस्पा की गई है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह और कानपुर-बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह की फोटो लगाई गई है। कमल की खुश्बू वाला सैनिटाइजर पूरे कानपुर बुंदेलखंड में चर्चा का विषय बना हुआ है। बीजेपी के कार्यकर्ता मास्क और सैनिटाइजर घर-घर पहुंचाने का काम करेंगे। अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत सिंह छाबड़ के मुताबिक संगठन के आदेश पर कमल के फूल की खुश्बू वाले मास्क और सैनिटाइजर घर-घर बांटे जाएंगे। सैनिटाइजर भारतीय जनता पार्टी कानपुर-बुंदेलखंड के नाम से है, जिसमें शीर्ष नेताओं की फोटो लगाकर उसे फ्री में बांटा जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो