scriptकरोड़ों की प्रॉपर्टी के लिए हुई थी रिटायर्ड सैन्य अधिकारी की निर्मम हत्या | Case of dead body burnt in Bithoor six months ago | Patrika News
कानपुर

करोड़ों की प्रॉपर्टी के लिए हुई थी रिटायर्ड सैन्य अधिकारी की निर्मम हत्या

कथित पत्नी, मास्टर माइंड अधिवक्ता समेत चार आरोपी गिरफ्तार, पांच दिसंबर को बिठूर में मिले अधेड़ के जले शव का मामला

कानपुरMay 25, 2019 / 10:41 pm

आलोक पाण्डेय

six month ago muder case in bithoor

करोड़ों की प्रॉपर्टी के लिए हुई थी रिटायर्ड सैन्य अधिकारी की निर्मम हत्या

कानपुर। बीते वर्ष पांच दिसंबर को बिठूर इलाके में अधेड़ की हत्या कर सूटकेस में रखकर शव जलाने वाले हत्यारों तक आखिरकार पुलिस पहुंच ही गयी। छह माह से इस ब्लाइंड हत्याकांड के खुलासे के लिये दिन रात एक करने वाली पुलिस को आखिरकार सफलता मिल ही गई। पुलिस ने आरोपी पत्नी, मास्टर माइंड अधिवक्ता समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
सेना का रिटायर्ड अधिकारी था मृतक
5 दिसम्बर 2018 की सुबह बिठूर के टिकरा में एक अधेड़ का जला हुआ शव मिला था। एसएसपी अनंत देव ने बताया कि सीओ कल्याणपुर अजय कुमार, एसओ विनोद सिंह, बिधनू एसओ अनुराग सिंह की टीम ने मेहनत से घटना का खुलासा किया। मृतक लखनऊ निवासी रिटायर्ड सेना का अधिकारी था। जिसे उसकी पत्नी ने अन्य चार लोगों के साथ मिलकर मरवाया था।
मकान हड़पने के लिए रची थी साजिश
पुलिस ने बताया कि पांच करोड़ के आलीशान मकान को हड़पने के लिये कथित पत्नी, किरायेदार और मास्टर माइंड अधिवक्ता ने साजिश रची थी। एसएसपी ने बताया कि लखनऊ निवासी रिटायर्ड सेना के अधिकारी 70 वर्षीय नन्हेंलाल ने एक नीलम नाम की महिला से दूसरा विवाह किया था। नन्हेंलाल के दो बेटे सिवेरियन आजाद व आकाश है। बड़ा बेटा सिवेरियन देहरादून में रहता है और वो भी सेना से रिटायर्ड तो दूसरा बेटा सॉफ्टवेयर इंजीनियर आकाश साउथ अमेरिका में परिवार के साथ रहता है।
पत्नी को प्रॉपर्टी का लालच देकर साथ मिलाया
एसएसपी ने बताया कि मृतक के मकान में बिठूर निवासी अरविन्द किराये पर रहता था। जिसके यहां अधिवक्ता सतेन्द्र कुमार का आना जाना था। बुजुर्ग नन्हेंलाल को रास्ते से हटाकर उसकी प्रॉपर्टी आपस में बांटने का लालच देकर मास्टरमाइंड अधिवक्ता ने ही कथित पत्नी नीलम, किरायेदार अरविन्द अपने मुंशी राहुल को राजी किया था।
शराब पिलाकर मारा फिर शव जलाया
घटना को अंजाम देने के लिये इन लोगों ने साजिश रची और फिर उसी के अनुसार पांच दिसम्बर को बहाने से मृतक को ये लोग बिठूर लेकर आये। जहां अरविन्द के यहां जमकर शराब पार्टी हुई। जब नन्हेंलाल नशे में धुत हो गया तो मौका देखकर लोहे की राड से नन्हेंलाल की हत्या कर शव को जला दिया गया। एसएसपी ने खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार का इनाम देने की घोषणा की है।

Home / Kanpur / करोड़ों की प्रॉपर्टी के लिए हुई थी रिटायर्ड सैन्य अधिकारी की निर्मम हत्या

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो