scriptआपने ऐसा नजारा कहीं नहीं देखा होगा, यहां बच्चों की तरह बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है वृक्षों का जन्मदिन, देखिये वीडियो | celebrate birthday of tree here every years kanpur dehat | Patrika News
कानपुर

आपने ऐसा नजारा कहीं नहीं देखा होगा, यहां बच्चों की तरह बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है वृक्षों का जन्मदिन, देखिये वीडियो

परिवार और गाँव के लोग एकत्रित होकर केक काटते है। इसके बाद पेड़ पौधों पर केक लगाने के बाद सभी एक दूसरे को केक खिलाते हैं।

कानपुरMay 27, 2019 / 02:33 pm

Arvind Kumar Verma

tree birthday

आपने ऐसा नजारा कहीं नहीं देखा होगा, यहां बच्चों की तरह बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है वृक्षों का जन्मदिन, देखिये वीडियो

कानपुर देहात-लोग घरों में बच्चों का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। केक काटकर हैप्पी बर्थडे सेलीब्रेट करते हैं और उस हाल या कमरे को आकर्षक ढंग से सजाते हैं लेकिन कभी आपने वृक्षों का जन्मदिन मनाने की प्रथा को नहीं सुना होगा। दरअसल कानपुर देहात के मैथा ब्लाक के टिकरी गाँव की रहने वाली आकांक्षा उर्फ शिखा सिंह पेड़ पौधों का जन्मदिन केक काटकर बड़े ही धूमधाम से मनाती हैं। शिखा सिंह के इस काम में परिवार के लोग भी उसका पूरा साथ देते हैं। पिता से प्रेरित होकर शिखा बचपन से ही बच्चों की तरह पेड़ पौधों की देखरेख करती हैं।
जन्मदिन के दिन पेड़ों में चमकीली झालर लगाकर सजाया जाता है। इसके बाद परिवार और गाँव के लोग एकत्रित होकर केक काटते है। इसके बाद पेड़ पौधों पर केक लगाने के बाद सभी एक दूसरे को केक खिलाते हैं। बचपन से ही शिखा को पर्यावरण में विशेष रूचि थी और पेड़ पौधों से बहुत लगाव रहा है। शिखा एक जिम्मेदारी समझकर वृक्षारोपण का काम किया करती हैं और उस जिम्मेदारी को आज भी निभा रही हैं। उन्होंने बताया कि आज ही के दिन सन 2016 में गाँव के प्राथमिक स्कूल की बंजर पड़ी जमीन पर 100 पेड़ पौधे लगाये और कड़ी मेहनत करके उन पेड़ पौधों की परवरिश बच्चों की तरह की।
उन पेड़ पौधों को लगाने के बाद उनका जन्मदिन मनाया। उन पौधों की देखरेख खुद और परिवार के सदस्य करते रहे। आज उनके द्वारा लगाए गए पेड़ पौधे 3 वर्ष के हो गये हैं। प्रत्येज वर्ष वो इसी दिन पेड़ पौधों का जन्मदिन मनाती हैं। आज भी शिखा ने पेड़ पौधों को आकर्षक सजाकर केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया। शिखा सिंह के पर्यावरण में विशेष रूचि के इस सार्थक प्रयास के चलते उन्हें सम्मानित किया गया। बाद में इनके इस सराहनीय कार्य को देखते हुए जनपद के पुलिस अधीक्षक द्वारा भी इनको सम्मानित किया गया था।

Home / Kanpur / आपने ऐसा नजारा कहीं नहीं देखा होगा, यहां बच्चों की तरह बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है वृक्षों का जन्मदिन, देखिये वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो