scriptउपचुनाव के बीच कांग्रेसी नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या | congress lleader shot dead in Kanupar | Patrika News
कानपुर

उपचुनाव के बीच कांग्रेसी नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

चकेरी के जाजमऊ के रहने वाले थे कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष शोएब खान, हमलावर ने पिता की लाइसेंसी से गोली मार दी।

कानपुरOct 09, 2019 / 05:11 pm

Vinod Nigam

उपचुनाव के बीच कांग्रेसी नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

उपचुनाव के बीच कांग्रेसी नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

कानपुर। चकेरी थानाक्षेत्र स्थित जाजमऊ निवासी शोएब खान की हमलावर ने बीच सड़क पर दिनदहाड़े दौड़ाकर गोली मार दी, जिससे वह जमीन पर गिर गए। मृत समझ कर आरोपी हवा में असलहा लहराते हुए फरार हो गया। वारदात के इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कांग्रेसी नेता को अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

सीधे मार दी गोली
जाजमऊ निवासी शोएब खान जो कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष हैं। उनके दोस्त प्रशान्त त्रिपाठी के पिता घरों में डेकोरेशन का कार्य करते है। वह बुधवार को जेके काॅलोनी स्थित उन्नाव में तैनात सिपाही जसवन्त सिंह के घर में पैसे लेने के लिएगएथे। तभी सिपाही के बेटे रवि का प्रशान्त के पिता से विवाद हो गया। रवि ने उन्हें बंधक बना लिया। इसकी जानकारी जब प्रशान्त को हुई तो वह कांग्रेस के उपाध्यक्ष शोएब, प्रखर श्रीवास्तव समेत अन्य दोस्तों के साथ सिपाही के घर पहुंचा और पिता को उसके चंगुल से छुड़ाकर जैसे ही घर से बाहर आया। वैसे सिपाही के बेटे ने पिता की लाइसेंसी राइफल से उन पर गोली चला दी। एक गोली सीधे शोएब के पेट के अंदर लग गई और वह जमीन पर गिर गए।

कांग्रेसियों में उबाल
कांग्रेसी नेता की मौत पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का जमावड़ा पोस्टमार्टम हाउस में हो गया। कांग्रेसियों ने कहा कि शहर की कानून-व्यवस्था बेपटरी हो गई है। पुलिस फर्जी एनकाउंटर कर अपनी पीट थपथपा रही है। प्रदेश में अपराधी आएदिन किसी न किसी की जान ले रहे हैं। कार्यवाहक नगर अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री ने पुलिस के अलाधिकारियों से मांग की है कि हत्यारोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करें। कानून व्यवस्था पर सुधार नहीं हुआ तो कांग्रेस कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे।

जल्द से जल्द किया जाएगा गिरफ्तार
मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। कांग्रेसी नेता के दोस्त प्रखर ने बताया कि आरोपी ने सीधे राइफल के जरिए मुझ पर गोली चलाई, लेकिन निशाना चूक जाने के कारण मैं बच गया। फिर उसने दूसरा फायर सीधे शोएब पर कर दिया। गोली पेट के अंदर धंस गई और वह जमीन पर गिर गया। चकेरी इंस्पेक्टर के मुताबिक रवि के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।

Home / Kanpur / उपचुनाव के बीच कांग्रेसी नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो