scriptबेखौफ बदमाश ने पुलिस पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, दरोगा को मारी गोली | Durga injured by bullet in kanpur hindi news | Patrika News
कानपुर

बेखौफ बदमाश ने पुलिस पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, दरोगा को मारी गोली

दरोगा ने उसे रूकने को कहा, लेकिन वो भागकर एक जगह छिप गया और पुलिस पर फायर झोंक दिए।

कानपुरDec 06, 2017 / 04:14 pm

shatrughan gupta

up crime

up crime

कानपुर. उत्तर प्रदेश में अपराध और अपराधियों का बोलबाला है। इनके चलते आम शहरी खौफजदा हैं। अपराधी अब पुलिस पर भी भारी पडऩे लगे हैं। बुधवार को पनकी थानाक्षेत्र स्थित चौकी इंचार्ज हमराही सिपाहियों के साथ गश्त पर निकले थे। इसी दौरान उनकी नजर एक संदिग्ध पर पड़ी। दरोगा ने उसे रूकने को कहा, लेकिन वो भागकर एक जगह छिप गया और पुलिस पर फायर झोंक दिए। गोली सीधे दरोगा को लग गई और वो गिर गए। उनके साथ चल रहे सिपाहियों ने भागकर अपनी जान बचाई। बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल दरोगा को हैलट में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस पर की दी फायरिंग

पकनी पुलिस चौकी इंचार्ज अनुराग सिंह अपने हमराही सिपाहियों के साथ गश्त पर निकले थे। इसी दौरान एक युवक सड़क पर खड़ा दिखाई पड़ा। पुलिस को देखकर वो भागने लगा तभी दरोगा ने उसे रूकने को कहा, लेकिन वो भागकर एक कोने में छिप गया और पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली सीधे दरोगा अनुराग सिंह को लग गई और वो वही गिर कर तड़पने लगें। वहीं उनके साथ चल रहे सिपाही जान बचाकर भाग गए। दरोगा के घायल होने के बाद बदमाश फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल दरोगा को हैलट में एडमिट कराया और बदमाश को दबोचने के लिए शहर में सघन चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगा।
छिपकर पुलिस पर चलाई गोली

कानपुर एसपी ग्रोवर ने बताया कि आरोपी एक वाहन के पीछे छिप गया, जिसको पकडऩे के लिए पुलिस आगे बड़ी तो उसने फायर झोंक दी। दरोगा अनुराज सिंह आगे चल रहे थे, जिसके चलते उन्हें गोली लग गई। वहीं साथ चल रहे सिपाही एकाएक हुई फायरिंग के चलते जान बचाकर भागे। बदमाश ने कई राउंड फायर किए और जब उसे लगा कि पुलिस चली गई तो आराम से फरार हो गया। इस बीच दरोगा के गोली लगने से जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। तमाम अलाधिकारी मौके पर पहुंचे और दरोगा को अस्पताल में एडमिट कराया।
गश्त पर निकले थे दरोगा अनुरात सिंह

पनकी चौकी में तैनात दरोगा अनुराग सिंह अपने सिपाहियों के साथ गश्त पर निकले थे। सूनसान जगह पर एक युवक दिखाई पड़ा। पुलिस को देखकर युवक एक वाहन के पीछे छिप गया। पुलिस जैसे ही नजदीक पहुंची उसने फायर कर दिया। दरोगा को गोली लग गईए वहीं सिपाही भाग गए, जबकि पुलिस के पास भी हथियार थे और उन्होंने गोली क्यों नहीं चलाई। वहीं मामले पर आरोपी बदमाश की पहचान की जा रही है और जल्द ही उसे अरेस्ट किया जाएगा।

Home / Kanpur / बेखौफ बदमाश ने पुलिस पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, दरोगा को मारी गोली

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो