1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कानपुर में नकली मच्छर मार अगरबत्ती दो फैक्ट्री बरामद, शिकायत पर एसटीएफ की कार्रवाई

कानपुर नकली उत्पादों के निर्माण के लिए हो रहा प्रसिद्ध हो रहा है। खाद्य पदार्थों के बाद नकली मच्छर मार अगरबत्ती बनाने की फैक्ट्री का खुलासा हुआ है। एसटीएफ ने एक दर्जन से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Narendra Awasthi

•

Updated: 17 Mar 2021, 8:59 PM IST

कानपुर में नकली मच्छर मार अगरबत्ती दो फैक्ट्री बरामद, शिकायत पर एसटीएफ की कार्रवाई

Patrika

कानपुर. स्वाट टीम ने नकली मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती की फैक्ट्री में छापा मारकर आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से भारी मात्रा में कच्चा और तैयार माल बरामद किया है। पकड़े गए अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने एक अन्य फैक्ट्री में भी छापा मारा। जहां से भी भारी संख्या में मात्रा में मच्छर भगाने वाली नकली अगरबत्ती बरामद की। यहां पर पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें

कानपुर पुराना गंगा पुल बंद, दिल्ली, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट के लिए ये है रूट चार्ट

डीआईजी की स्वाट टीम ने गड़ेरियन पुरवा स्थित फैक्ट्री में छापा मारकर 6 लोगों को गिरफ्तार किया। जहां पर नकली अगरबत्ती बनाकर पैकिंग की जाती थी पकड़े गए। अभियुक्तों की निशानदेही पर रूमा स्थित एक अन्य फैक्ट्री में भी छापा मारा जहां बड़े पैमाने पर नकली अगरबत्ती बनाई जा रही थी। उल्लेखनीय है दोनों ही फैक्ट्रियों में असली पैकिंग में नकली अगरबत्ती बेची जाती थी। जिसे आसपास के जिलों में बेचा जाता था। सीओ नजीराबाद संतोष सिंह ने बताया कि कंपनी के लीगल एडवाइजर की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई थी। रूमा और गड़ेरियन पुरवा स्थित फैक्ट्री का तैयार माल बांदा, हमीरपुर, फतेहपुर, कानपुर, कानपुर देहात आदि जिलों में भेजा जाता था। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार लोगों में फैक्ट्री का संचालक भी शामिल है। जिनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।