31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बुखार का कहर जनपद में जारी, डेंगू से लोग भयभीत, नहीं हो रहे खास इंतजाम

नगर पालिका परिषद द्वारा कस्बे में जगह जगह फागिंग मशीन से दवा का छिड़काव किया जा रहा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Arvind Kumar Verma

•

Updated: 2 Nov 2019, 12:57 PM IST

बुखार का कहर जनपद में जारी, डेंगू से लोग भयभीत, नहीं हो रहे खास इंतजाम

बुखार का कहर जनपद में जारी, डेंगू से लोग भयभीत, नहीं हो रहे खास इंतजाम

कानपुर देहात-इस समय जिले में बुखार व डेंगू का प्रकोप बरस रहा है। डेंगू की चपेट में आकर लोग अपने मरीजों को सरकारी अस्पतालों सहित निजी अस्पतालों व नर्सिंग होम में इलाज करा रहे हैं। कानपुर देहात के अकबरपुर सहित झींझक में लोग त्राहिमाम कर उठे हैं। यहां तक कि अकबरपुर के जोगियाना मोहल्ले में लोग गंदगी के चलते बीमारी फैलने की वजह बताते हुए आक्रोशित हो रहे हैं। बीते दिनों गंदगी से त्रस्त लोगों ने वार्ड सभासद के साथ अभद्रता भी की थी। वहीं झींझक कस्बे में करीब एक पखवाड़े से बुखार से लोग कराह रहे हैं। कस्बे के अम्बेडकर नगर व विकास नगर में करीब आधा सैकड़ा से अधिक लोग बीमारी की चपेट में आ चुके हैं।

वहीं अकबरपुर में करीब एक सैकड़ा से अधिक लोग बुखार की चपेट में बताए गए हैं। क्षमतानुसार लोग निजी अस्पतालों में लोग अपने मरीजों का इलाज करा रहे हैं। लोग इस घातक बीमारी के चलते भयभीत हो रहे हैं। हालांकि अकबरपुर में इस बीमारी से अभी तक दो लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं झींझक में भी 2 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। यहां लोग अपने मरीजों को कानपुर सहित औरैया जनपद में इलाज के लिए पहुंचे हैं। बावजूद इसके अभी तक इस बीमारी से निपटने के लिए स्वास्थ विभाग द्वारा झींझक में कोई खास इंतजाम नहीं किए गए हैं। हालांकि नगर पालिका परिषद द्वारा कस्बे में जगह जगह फागिंग मशीन से दवा का छिड़काव किया जा रहा है। फिलहाल लोग बीमारियों की दहशत में जी रहे हैं।