scriptगौरव सम्मान के लिए राष्ट्रपति कोविंद सहित कानपुर के दो मंत्री व खेल एवं साहित्य जगत से जुड़े लोगों के नाम भेजे | For gaurav samman sent president kovind and two kanpur minister name | Patrika News
कानपुर

गौरव सम्मान के लिए राष्ट्रपति कोविंद सहित कानपुर के दो मंत्री व खेल एवं साहित्य जगत से जुड़े लोगों के नाम भेजे

-यूपी बोर्ड के सौ वर्ष पूर्ण होने पर बुलंदियों पर पहुंची हस्तियां होंगी सम्मानित-कानपुर से तैयार हो रही सूची में वर्तमान राष्ट्रपति सहित खेल साहित्य जगत के लोग भी शामिल

कानपुरSep 24, 2021 / 10:43 pm

Arvind Kumar Verma

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
कानपुर. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board Allahabad) की स्थापना के 100 वर्ष (Up Board Centuary Years) पूर्व होने पर प्रदेश की हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा। यह वो हस्तियां होंगी जो करियर में शीर्ष स्तर पर पहुंच गए। इसके लिए कानपुर से पहली बार में 100 और फिर 34 हस्तियों की लिस्ट तैयार की गई है। इसमें शीर्ष पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ramnath Kovind) का नाम है। आपको बता दें कि बोर्ड की स्थापना 1921 में की गई थी, लेकिन परीक्षाओं का संचालन 1923 से शुरू हुआ। 1923 में पूरे प्रदेश में परीक्षा देने वाले कुल 5744 छात्र थे। इन 100 वर्षों में ऐसे कई पूर्व छात्र रहे हैं, जो बुलंदियों पर पहुंचे हैं। बोर्ड ऐसे लोगों की तलाश कर रहा है।
आपको बता दें कि इन हस्तियों की सूची में कानपुर शहर के दो मंत्रियों के नाम भी हैं। इनमें कैबिनेट मंत्री सतीश महाना और उच्च शिक्षा राज्य मंत्री नीलिमा कटियार का नाम भी है। हालांकि सूची को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है। प्रदेश स्तरीय समिति इसको अंतिम रूप देगी। लिस्ट में दो खिलाड़ियों के नाम भी रखे गए हैं। एक पूर्व आईएएस केएन श्रीवास्तव का नाम भी बताया जा रहा है, जो इन दिनों अमेरिका में हैं। लिस्ट में दीन दयाल उपाध्याय सनातन धर्म इंटर कॉलेज में पढ़े एक पूर्व छात्र का नाम है, जो इन दिनों इसरो में कार्यरत हैं। इसके अलावा राजनीति, खेल और साहित्य से जुड़े कई नाम भी शामिल किए गए हैं।

Home / Kanpur / गौरव सम्मान के लिए राष्ट्रपति कोविंद सहित कानपुर के दो मंत्री व खेल एवं साहित्य जगत से जुड़े लोगों के नाम भेजे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो