scriptपुरानी पेंशन बहाली को लेकर सरकारी कर्मियों ने किया आंदोलन, नारेबाजी के बाद किया ये काम | for old penshan system employee strike and arrest kanpur dehat | Patrika News
कानपुर

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सरकारी कर्मियों ने किया आंदोलन, नारेबाजी के बाद किया ये काम

पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मचारियों ने संघर्ष और तेज कर दिया। इसके तहत कलेक्ट्रेट में संयुक्त संचालन समिति के बीस पदाधिकारियों ने गिरफ्तारी दी।

कानपुरJan 23, 2019 / 04:46 pm

Arvind Kumar Verma

penshan

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सरकारी कर्मियों ने किया आंदोलन, नारेबाजी के बाद किया ये काम

कानपुर देहात-पुरानी पेंशन बहाल करने को लेकर बीते दिनों सरकारी कर्मचारियों ने आंदोलन किया था। वहीं उन्होंने आगामी तिथि निश्चित कर आंदोलन को बड़ा रूप देने की बात कही थी। इसी के चलते पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मचारियों ने संघर्ष और तेज कर दिया। इसके तहत कलेक्ट्रेट में संयुक्त संचालन समिति के बीस पदाधिकारियों ने गिरफ्तारी दी। वहीं विकास भवन में पेंशन बहाली मंच के पदाधिकारी पूरे दिन धरने पर डटे रहे। इससे सरकारी कार्यालय में कामकाज प्रभावित रहा। लोग भटकते दिखे।
बताते चलें कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कानपुर देहात में संयुक्त संघर्ष संचालन समिति के पदाधिकारी एकजुट होकर जिले के कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग करते हुए नारेबाजी की। इसके बाद समिति के संयोजक महेश गुप्ता, सुरज सिंह, अमरदीप, विनोद कुमार, उदय सिंह, अमित सचान, विपिन कुमार, जगजीवन, अशोक शुक्ल, निरंजन सिंह, राजेश कुमार, देवेश कुमार, विनीत कुमार तोमर, अरविंद वर्मा, अजय कुशवाहा, धर्मवीर, मुकेश बाजपेयी, देवेंद्र सिंह, नवजोत सिंह व राकेश यादव ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट राजीव उपाध्याय की मौजूदगी में अकबरपुर इंस्पेक्टर उमाकांत ओझा को गिरफ्तारी दी।
इस दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी संघ जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष अमित पांडेय, मधूलता सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे। वहीं पुरानी पेंशन बहाली मंच के बैनर तले कर्मचारियों ने विकास भवन के प्रवेश द्वार पर धरना दिया। मंडल अध्यक्ष रजनीश शुक्ला ने कहा कि पुरानी पेंशन को छीनकर कर्मचारियों के साथ अन्याय किया गया है। उसके बदले में दी गई नई पेंशन कर्मियों को मंजूर नहीं है। क्योंकि पुरानी पेंशन सेवानिवृत्त कर्मियों के बुढापे का सहारा थी, जिससे रिटायर्ड कर्मी सुकून से जीवन गुजर कर सकते थे, जो इस नई पेंशन नीति से संभव नही है। जिला संयोजक एचएन शुक्ला ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मचारियों आंदोलन जारी रखेंगे। इस दौरान कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी कर विरोध जताया।

Home / Kanpur / पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सरकारी कर्मियों ने किया आंदोलन, नारेबाजी के बाद किया ये काम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो