scriptगठबंधन बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में महिला नेता बोलीं गठबंधन जैसे संगम में नहाकर पाप रूपी भाजपा को भगाना है | gathbandhan mahila leader comment upon bjp kanpur dehat | Patrika News
कानपुर

गठबंधन बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में महिला नेता बोलीं गठबंधन जैसे संगम में नहाकर पाप रूपी भाजपा को भगाना है

बताया जा रहा है कि निशा सचान कानपुर की घाटमपुर नगर पालिका के चेयरमैन संजय सचान की धर्मपत्नी हैं।

कानपुरMar 14, 2019 / 06:55 pm

Arvind Kumar Verma

nisha sachan

गठबंधन बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में महिला नेता बोलीं गठबंधन जैसे संगम में नहाकर पाप रूपी भाजपा को भगाना है

कानपुर देहात-इस लोकसभा चुनाव की रणभेरी में एक तरफ सत्तासीन पार्टी भारतीय जनता पार्टी विकास कार्यों व पीएम मोदी का चेहरा लेकर फिर से सरकार बनाने की जुगत में हैं। तो दूसरी तरफ सपा बसपा गठबंधन पार्टी बीजेपी को झूठी व पापी का दर्जा देकर मतदाताओं को लुभाने में मशगूल है। ऐसा ही कुछ संबोधन कानपुर देहात के अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र के कस्बा अकबरपुर में गठबंधन पार्टी के एक बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन कहा गया। दरअसल अकबरपुर लोकसभा से गठबंधन पार्टी से चुनावी मैदान में उतर रही निशा सचान ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि बहन मायावती और अखिलेश यादव के इस गठबंधन को देख विपक्षी कांप रहे हैं।
हमारा गठबंधन ऐसा है कि जो लंबे समय तक चलना भी है और बीजेपी जैसी पार्टियों की हकीकत जनता के सामने लाएगी। उन्होंने आगे कहा कि साथियों आज जो गठबंधन रूपी संगम है, इस गठबंधन रूपी संगम में हम लोगों नहाकर पाप रूपी भाजपा को भगाना है। तभी देश का उद्धार होगा। इसके बाद उन्होंने लोगों से गठबंधन को और मजबूत करने अपील की। बता दें कि निशा सचान कानपुर की घाटमपुर नगर पालिका के चेयरमैन संजय सचान की धर्मपत्नी हैं, जिन्हें मायावती ने अकबरपुर से गठबंधन से टिकट देने की घोषणा की थी।
सम्मेलन में आये बुंदेलखंड/पूर्वी प्रभारी शमसुद्दीन राईन ने नाम लिए बिना भाजपा को निशाना बनाते हुए कहा कि राजा की जाति और धर्म कोई नही जानता, लेकिन राजा ने पूरी प्रजा को जातियों और धर्म मे बांटकर रख दिया है। देश की जनता में त्राहि में है लेकिन राजा को सुनाई नही देता है। अब वो भूल जाएं, क्योंकि पांच साल महंगाई, बेरोजगारी आदि तमाम दंश झेलने के बाद जनता अब सीधे जवाब देने के मूड में आ गयी है। इसका झटका अब उन्हें परिणाम के दिन लगेगा। इस दौरान उन्होंने लोगों से गठबंधन के हांथो को मजबूत करने की अपील की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो