scriptगर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं के नहाते समय वीडियो बनाने का मामला, सता रहा बदनामी का डर | Girls hostel bath video incident, fear of slander | Patrika News
कानपुर

गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं के नहाते समय वीडियो बनाने का मामला, सता रहा बदनामी का डर

गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं के नहाते समय वीडियो का मामला सामने आने के बाद लड़कियों में दहशत है। हालांकि पुलिस उन्हें भरोसा दिला रही है कि डाटा गोपनीय रखा जाएगा। लेकिन फिर भी बदनामी का डर सता रहा है। तमाम लड़कियों ने आज हॉस्टल भी छोड़ दिया। फिलहाल पुलिस मामले की सभी एंगल से जांच कर रही है।

कानपुरSep 30, 2022 / 09:54 pm

Narendra Awasthi

गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं के नहाते समय वीडियो बनाने का मामला, सता रहा बदनामी का डर

गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं के नहाते समय वीडियो बनाने का मामला, सता रहा बदनामी का डर

चंडीगढ़ के बाद कानपुर के गर्ल्स हॉस्टल में नहाते समय वीडियो बनाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जिसमें सफाई कर्मचारी के द्वारा वीडियो बनाने का मामला सामने आने के बाद लड़कियों में दहशत है। पता नहीं सफाई कर्मचारी ने किसका वीडियो बनाया है और कहां-कहां इसने भेजा है। गर्ल्स हॉस्टल में सफाई कर्मचारी की यह हरकत सभी गर्ल्स हॉस्टल के लिए एक सबक है। इधर तमाम छात्रों ने आज हॉस्टल खाली कर दिया। पुलिस की जांच में सफाई कर्मचारी के मोबाइल में लगभग 10 छात्राओं के वीडियो मिले हैं। पुलिस मोबाइल से डिलीट किए गए वीडियो की रिकवरी के लिए जांच को भेज रही है। फिलहाल जो वीडियो मिले हैं। उनके आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।

मामला काकादेव स्थित साई निवास गर्ल्स हॉस्टल का है। बीते बृहस्पतिवार को गर्ल्स हॉस्टल की एक लड़की ने सफाई कर्मचारी ऋषि को वीडियो बनाते देख लिया। जिसके बाद तो हॉस्टल में हड़कंप मच गया। देखते-देखते जंगल में आपकी तरह यह बात फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सफाई कर्मचारी ऋषि को गिरफ्तार कर लिया और उसके मोबाइल को अपने कब्जे में ले लिया। इस संबंध में एसीपी ने बताया था कि घटना में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए सर्विलांस की भी मदद ली जाएगी।

कई छात्राओं ने हॉस्टल छोड़ा

गर्ल्स कॉलेज में रहने वाली छात्राओं के नहाते समय वीडियो खींचने का मामला सामने आने के बाद लड़कियां दहशत में है। उनका मानना है की सफाई कर्मचारी ने पता नहीं कब से यह कार्य कर रहा है और उसने वीडियो किसको दिया है। इसकी भी जानकारी नहीं है। आज लगभग एक दर्जन छात्राओं ने हॉस्टल खाली कर दिया। पुलिस ने आज आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आज ही पुलिस हॉस्टल पहुंची। जहां उन्होंने हॉस्टल के कमरों का निरीक्षण किया और बाथरूम को देखा। तमाम कमरे के दरवाजे नीचे से टूटे मिले।

Home / Kanpur / गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं के नहाते समय वीडियो बनाने का मामला, सता रहा बदनामी का डर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो