scriptHere in UP Lord Jagannath UP Weather Information | UP Weather Information: UP में यहां भागवान जगन्नाथ खुद देते हैं मानसून के आने की सूचना, मंदिर से ‌मिला संकेत कब आएगा मानसून | Patrika News

UP Weather Information: UP में यहां भागवान जगन्नाथ खुद देते हैं मानसून के आने की सूचना, मंदिर से ‌मिला संकेत कब आएगा मानसून

locationकानपुरPublished: Jun 05, 2023 02:20:31 pm

Submitted by:

Upendra Singh

UP Weather Information: कानपुर के भतीरगांव में बेहटा बुजुर्ग गांव है, जहां भगवान जगन्नाथ का मंदिर है। इसे मानसूनी मंदिर भी कहा जाता है। कहा जाता है कि ये मंदिर हर साल मानसून के आने का संकेत देता है। इस बर जगन्नाथ मंदिर से मानसून के बारे में संकेत मिल चुका है।

jaggannath_temple.jpg
मंदिर के शिखर पर लगे पत्थर से टपकता है पानी
भगवान जगन्नाथ मंदिर के गर्भगृह के शिखर पर पत्‍थर लगे हैं। वहां से पानी की बूंदे टपकने लगते हैं, जिससे मानसून के आने के संकेत मिल जाते हैं। जून का महीना शुरू होते ही मंदिर के शिखर पर लगा पत्थर पसीजने लगता है। रुक-रुक कर पानी की छोटी बूंदे टपकने लगी हैं। बूंदों के आकार से पता लगाते हैँ कि मानसून कैसा रहेगा। इस बार बूंदे छोटे आकार के हैं, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार मानूसन कमजोर रहेगा। छोटे आकार से मानसून कमजोर रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। इलाके के लोग मानसून नजदीक मानकर घरेलू और खेती के काम निपटाने में जुटे हैं।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.