scriptहोली पर यात्रियों को मिलीं स्पेशल ट्रेनें, मुंबई के लिए ट्रेन न मिलने की वजह जानिए | Holi Special Trains Start But No Train For mumbai By railway Board | Patrika News
कानपुर

होली पर यात्रियों को मिलीं स्पेशल ट्रेनें, मुंबई के लिए ट्रेन न मिलने की वजह जानिए

अब रेलवे बोर्ड ने फैसला लिया है कि त्योहार पर होली स्पेशल ट्रेनें चलाईं जाएंगी।

कानपुरMar 19, 2021 / 02:52 pm

Arvind Kumar Verma

होली पर यात्रियों को मिलीं स्पेशल ट्रेनें, मुंबई के लिए ट्रेन न मिलने की वजह जानिए

होली पर यात्रियों को मिलीं स्पेशल ट्रेनें, मुंबई के लिए ट्रेन न मिलने की वजह जानिए

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
कानपुर. त्योहारों पर यात्रियों की भीड़ ट्रेनों में बढ़ाने पर स्पेशल ट्रेनें (Special train) चलाकर राहत दी जाती है। हालांकि बीते सप्ताह से कोरोना संक्रमण कई राज्यों में तेेेेेजी से बढ़ने के चलते रेलवे द्वारा होली स्पेशल ट्रेन (Holi Special Train) चलाने को लेकर संशय हुआ। लेकिन अब रेलवे बोर्ड (Railway Board) ने फैसला लिया है कि त्योहार पर होली स्पेशल ट्रेनें चलाईं जाएंगी। इसके लिए रेलवे बोर्ड (Indian Railway) ने अब नई होली स्पेशल ट्रेनों को अनुमति देने का निर्णय लिया है। लेकिन मुंबई (Mumbai) समेत जिन राज्यों में कोरोना का संक्रमण (Covid Sankraman) तेजी से बढ़ा है वहां के लिए ट्रेनें शुरू नही हो रही हैं। इसके चलते गुरुवार को कई ट्रेनों को शुरू करने की घोषणा की गई। लेकिन मुंबई के लिए अभी नई होली स्पेशल ट्रेन चलाने पर सहमति नहीं बनी।
दिल्ली बिहार के लिए तीन होली स्पेशल ट्रेनों को अनुमति दी गई। बताया गया कि ये त्योहार में यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए होली स्पेशल ट्रेनें 31 मार्च तक ही चलेंगी। इसके बाद इन्हें चलाने के लिए रेलवे बोर्ड (Railway Vibhag) विचार विमर्श कर निर्णय लेगा। हालांकि पूर्व में चल रही कई ट्रेनों के फेरे भी बढ़ाए गए हैं। एनसीआर प्रयागराज मंडल जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह (NCR Pro Amit Singh) ने बताया कि होली पर यात्रियों की भीड़ बढ़ रही है। इसे देखते हुए सीमित समयावधि के लिए होली स्पेशल शुरू की गईं हैं। पूर्व की कई ट्रेनों के फेरे बढ़ाए जा रहे हैं।
शुरू हुईं स्पेशल ट्रेनों के बारे में जानिए

-ट्रेन संख्या 04036 आनंद विहार जोगबनी त्योहार एक्सप्रेस विशेष ट्रेन 19 मार्च से 31 मार्च तक प्रतिदिन चलायी जाएगी। आनंद विहार से यह ट्रेन सुबह 8.10 बजे चलकर वाया गाजियाबाद, अलीगढ़, टूंडला होते हुए दोपहर 2:20 बजे सेंट्रल आएगी। यहां से प्रयागराज, दानापुर, पाटलिपुत्र, बेगूसराय, नौगछिया, कटिहार, पूर्णिया होते हुए दूसरे दिन सुबह 7:50 पर पहुंचेगी। वापसी में रात 8:30 बजे ट्रेन जोगबनी से चलकर दोपहर 2:25 बजे सेंट्रल आएगी। यहां दस मिनट ठहराव के बाद ट्रेन रात 8:45 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
-ट्रेन संख्या 04412 आनंद विहार टर्मिनल से गया के लिए चलायी जाएगी। यह ट्रेन 19, 22, 26 और 29 मार्च को आनंद विहार से जबकि 20, 23, 27 और 30 मार्च को गया से चलायी जाएगी। आनंद विहार से शुक्रवार और सोमवार को ट्रेन रात 11:10 बजे चलकर सुबह 5:50 बजे कानुपर सेंट्रल आएगी। यहां से प्रयागराज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होते हुए दोपहर 3:30 बजे गया पहुंचेगी। गया से शनिवार और मंगलवार को रात 11:45 बजे चलकर सुबह 8:45 बजे कानपुर और दोपहर 3:25 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
-ट्रेन संख्या 04046 आनंद विहार से पटना त्योहार एक्सप्रेस विशेष ट्रेन 21, 23, 26 और 28 मार्च को चलेगी जबकि पटना से 22, 24, 27 और 29 मार्च को आनंद विहार के लिए चलेगी। आंनद विहार से ट्रेन दोपहर 2:55 बजे चलकर रात 10:40 बजे कानपुर सेंट्रल आएगी। यहां से प्रयागराज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर होते हुए सुबह नौ बजे पटना पहुंचेगी। पटना जंक्शन से दोपहर 12 बजे ट्रेन चलकर रात 9:30 बजे कानपुर सेंट्रल और सुबह पांच बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

Home / Kanpur / होली पर यात्रियों को मिलीं स्पेशल ट्रेनें, मुंबई के लिए ट्रेन न मिलने की वजह जानिए

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो