scriptपति ने पत्नी को गोली मारी फिर खुद पर दबा दिया पिस्टल का ट्रिगर | husband shoots wife and then commits suicide himself | Patrika News
कानपुर

पति ने पत्नी को गोली मारी फिर खुद पर दबा दिया पिस्टल का ट्रिगर

पनकी थानाक्षेत्र का मामला, पत्नी के साथ हुआ विवाद तो पति ने उठा लिया खतरनाक कदम।

कानपुरNov 16, 2019 / 01:56 am

Vinod Nigam

पति ने पत्नी को गोली मारी फिर खुद पर दबा दिया पिस्टल का ट्रिगर

पति ने पत्नी को गोली मारी फिर खुद पर दबा दिया पिस्टल का ट्रिगर

कानपुर। पनकी थाना के मसवानपुर इलाके में पारिवारिक कलह के चलते पति ने पत्नी को गोली मारने के बाद फिर खुद के सिर पर पिस्टल का ट्रिगर दबा दिया। जिसके कारण उसकी मौके पर मौत हो गई, वहीं पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहा उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

फरवरी में हुई थी शादी
,मसवानपुर निवासी पंकज की शादी नेता गौतम के साथ फरवरी 2019 में हुई थी। शादी के बाद दोनों के बीच अक्सर झगड़ा हुआ करता था। शुक्रवार की देररात किसी बात को लेकर पंकज और नेहा के बीच विवाद हुआ। गुस्साए पंकज ने घर में रखी लाइसेंसी पिस्टल से पत्नी पर गोली दाग दी। पत्नी जमीन पर गिर गई और तड़पने लगी। इसी बीच पकंज ने ख्ुाद को शूट कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक की टीमें मौके पर पहुंची। पुलिस ने नेहा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा पंकज के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।

गोली की आवाज से दौड़े पड़ोसी
पड़ोसियों ने बताया कि पंकज के घर से एकाएक दो बार फायर की आवाज सुनाई देने से हमलोग सहम गए। घर के बाहर आए और जब पंकज के घर के बाहर पहुंचे तो अंदर से कराहने की आवाज सुनाई पड़ी। अनहोनी को देख हमलोगों ने पुलिस को सूचना दी। राजेश बताते हैं कि पुलिस के पहुंचने से पहले पंकज की मौत हो चुकी थी, वहीं नेहा की सांसें चल रही हैं। उसे हैलट अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

पुलिस कर रही जांव
सीओ अजय कुमार ने बताया की पंकज टेलरिंग का काम करता था। फरवरी में नेहा के साथ पंकज की शादी हुई थी। दोनों में अक्सर झगड़ा होता था अभी जो पुलिस को सूचना मिली तो उनके घर वालो से बात की है। जिसमें घरवालों ने बताया की पंकज ने पहले अपनी पत्नी को गोली मारी फिर खुद को गोली मारी जिसमे पंकज की मौत हो गई और नेहा गौतम को इलाज के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Home / Kanpur / पति ने पत्नी को गोली मारी फिर खुद पर दबा दिया पिस्टल का ट्रिगर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो