scriptपति गर्लफ्रेंड के साथ कार में कर रहा था मस्ती, तभी पहुंच गई पत्नी, जानें फिर क्या हुआ | husband wife fight on roads in kanpur | Patrika News
कानपुर

पति गर्लफ्रेंड के साथ कार में कर रहा था मस्ती, तभी पहुंच गई पत्नी, जानें फिर क्या हुआ

बर्रा थानाक्षेत्र का मामला, आशिक मिजाज पति को पत्नी ने सिखया मजा, चप्पलों से पीटा, पुलिस ने कराया समझौता।

कानपुरOct 20, 2019 / 11:08 am

Vinod Nigam

पति गर्लफ्रेंड के साथ कार में कर रहा था मस्ती, तभी पहुंच गई पत्नी, जानें फिर क्या हुआ

पति गर्लफ्रेंड के साथ कार में कर रहा था मस्ती, तभी पहुंच गई पत्नी, जानें फिर क्या हुआ

कानपुर। बर्रा थानाक्षेत्र निवासी प्राइवेट कर्मचारी अपनी गर्लफ्रेंड को कार से घुमा रहा था। युवक ने कार को रोका और आइसक्रीम खरीदी और उसे अपने हाथों से खिलाने लगा। इसी दौरान बाइक से उसकी पत्नी अपने बेटे के साथ आ गई और आशिक मिजाज पति व उसकी प्रेमिका को कार से बाहर खींचकर चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को थाने लेकर चली गई। इसी बीच किसी ने पूरे प्रकरण का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।

आइसक्रीम खिलाना पड़ा महंगा
बर्रा निवासी प्राइवेट कर्मचारी महिला मित्र को लेकर मार्केट घूमने निकला था। एक ज्वैलरी शॉप के पास कार में युवक अपनी गर्लफ्रेंड को हाथों से आइसक्रीम खिला रहा था। तभी युवक की पत्नी और बेटे की नजर उन पर पड़ी तो महिला बाइक से उतरकर कार के पास पहुंची। पति और उसकी महिला मित्र को कार से उतारकर पीटना शुरू कर दिया। इस बीच पति माफी मांगता रहा। सड़क पर करीब आधे घंटे तक ड्रामा चलता रहा।

जमकर की पिटाई
युवक की पत्नी को देख गर्लफ्रेंड लापता हो गई। बीच सड़क पर पत्नी अपने पति को चप्पलों से पीटती रही। महिला ने पति के कान पकड़ाए और उठक-बैठक भी करवाई। पति दोबारा ऐसी गलती नहीं करने की गुहार लगाता रहा। इतना ही नहीं महिला ने अपने पति की गर्लफ्रेंड को भी पीटा। महिला का आरोप है कि वेतन का सारा पैसा पति गर्लफ्रेंड पर उड़ाता था। शक होने पर मैंने नजर रखी और आज सरेआम मटरगस्ती करते हुए उसे पकड़ लिया।

नहीं दी तहरीर नहीं दी तहरीर
इस बीच सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों को थाने लेकर चली गई। थाने के अंदर भी पत्नी ने पति को कई कंटाप जड़े। पुलिस ने किसी तरह से उसे अगल किया। वहीं, थाना प्रभारी सतीश कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पति-पत्नी के बीच समझौता हो गया है। किसी ने पुलिस को तहरीर नहीं दी।

Home / Kanpur / पति गर्लफ्रेंड के साथ कार में कर रहा था मस्ती, तभी पहुंच गई पत्नी, जानें फिर क्या हुआ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो