घटना बजरिया थाना क्षेत्र के मोहल्ला रामबाग का है। घनी आबादी के बीच स्थित मकान में पति-पत्नी का रक्तरंजित शव मिला है। पुलिस कमिश्नर विजय कुमार मीणा ने बताया कि पूरे मकान में 6 किराएदार हैं। जिसमें 30-32 लोग रहते हैं। रात में इन लोगों ने मैच देखा है। सुबह मृतक के पिता ने फोन करके बताया है कि चाकू से उनके बेटे बहू की हत्या कर दी गई है। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही घटना का अनावरण किया जाएगा।
पुलिस कमिश्नर ने कहा
उन्होंने बताया कि पूरा मकान बंद है और घर के अंदर जाने का एक ही रास्ता है। सुबह वह रास्ता भी बंद मिला है। ऐसे में प्रतीत होता है मारने वाला अंदर ही मौजूद है। मृत्तक चाट कि ठेला लगाता था। घटना के संबंध में उन्होंने बताया कि रंजीश या पारिवारिक रंजिश के कारण घटना को अंजाम दिया गया है। बोले बहुत ही गरीब परिवार है। इसलिए लूट आदि की घटना की भी संभावना नहीं है। उन्होंने इसे रंजिश बताया है।