scriptसीमा पर चीनी सेना से संघर्ष में भारतीय जवान हुए शहीद, तो व्यापारियों में दिखा रोष, टीवी व मोबाइल तोड़ प्रकट किया रोष | Indian soldiers martyred at the border, traders expressed anger | Patrika News
कानपुर

सीमा पर चीनी सेना से संघर्ष में भारतीय जवान हुए शहीद, तो व्यापारियों में दिखा रोष, टीवी व मोबाइल तोड़ प्रकट किया रोष

लोगों में इस दुखद घटना को लेकर मातम का माहौल नजर आ रहा है।

कानपुरJun 17, 2020 / 11:45 pm

Arvind Kumar Verma

सीमा पर चीनी सेना से संघर्ष में भारतीय जवान हुए शहीद, तो व्यापारियों में दिखा रोष, टीवी व मोबाइल तोड़ प्रकट किया रोष

सीमा पर चीनी सेना से संघर्ष में भारतीय जवान हुए शहीद, तो व्यापारियों में दिखा रोष, टीवी व मोबाइल तोड़ प्रकट किया रोष

कानपुर देहात-पाकिस्तान की तरह चीनी सेना की करतूत के बाद हुए संघर्ष में भारत के सैनिक शहीद हो गए। वहीं भारतीय सेना द्वारा भी कई चीनी सैनिकों को ढेर किया गया। चीन की इस शर्मनाक हरकत के बाद भारतीय सैनिकों के शहीद होने की घटना ने एक बार फिर देश के लोगों को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर लोग अपना आक्रोश प्रकट कर रहे हैं। वहीं कानपुर देहात के लोगों में इस दुखद घटना को लेकर मातम का माहौल नजर आ रहा है। जिसके चलते जिले के झींझक नगर के व्यापारी अर्पित गुप्ता उर्फ डम्पी ने टीवी देखते समय इस घटना से क्षुब्ध होकर मोबाइल टीवी सड़क पर तोड़कर अपना रोष प्रकट किया। इस दौरान लोग एकत्रित हो गए।
दरअसल बुधवार सुबह तड़के चीनी सेना ने भारतीय सेना पर हमला बोल दिया। चीन की इस बर्बरतापूर्ण करतूत में जहां भारतीय सैनिक शहीद हो गए, वहीं भारतीय सैनिकों ने भी चीन के सैनिक मार गिराए। इस घटना को लेकर पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। चाइना की इस शर्मनाक घटना से आहत होकर झींझक नगर के व्यापारियों में आक्रोश दिखाई दिया। नगर के युवा व्यापारी अर्पित गुप्ता उर्फ डम्पी ने टीवी में यह घटना देखने के बाद टीवी व मोबाइल तोड़कर अपना रोष जाहिर किया।
उन्होंने देश के लोगों से चीनी प्रोडक्ट का बहिष्कार करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि चीन जैसे देश से हमें व्यापारिक संबंध नहीं रखने चाहिए बल्कि देश में बिकने वाले हर चीनी उत्पाद का विरोध करना चाहिए। क्योंकि जिस देश द्वारा ऐसी शर्मनाक हरकत की जाती हो ऐसे देश का बहिष्कार करना चाहिए। आज देश के सैनिकों के शहीद होने से एक बार फिर पूरा देश दहल उठा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो