scriptथाने में फरियादी महिला से दरोगा जी ने किया इस भाषा का प्रयोग, वीडियो वायरल, फिर गिरी गाज | Inspector told the woman - come tearing blouse, i will write rape case | Patrika News
कानपुर

थाने में फरियादी महिला से दरोगा जी ने किया इस भाषा का प्रयोग, वीडियो वायरल, फिर गिरी गाज

वीडियो में थानाध्यक्ष महिला से अमर्यादित तरीके से बात कर रहे हैं।

कानपुरSep 15, 2020 / 05:18 pm

Arvind Kumar Verma

थाने में फरियादी महिला से दरोगा जी ने किया इस भाषा का प्रयोग, वीडियो वायरल, फिर गिरी गाज

थाने में फरियादी महिला से दरोगा जी ने किया इस भाषा का प्रयोग, वीडियो वायरल, फिर गिरी गाज

कानपुर-यूपी पुलिस पर अभद्र भाषा व फरियादियों के प्रति अमर्यादित कार्यशैली का सिलसिला थम नहीं रहा है। ऐसा ही एक मामला कानपुर के नर्वल थाने का सामने आया है, जिसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में थानाध्यक्ष महिला से अमर्यादित तरीके से बात कर रहे हैं। दरअसल वीडियो में नर्वल थानाध्यक्ष रामऔतार के पास एक पीड़ित महिला जमीन के कब्जे की शिकायत कर रही है, जिसमें वह अपनी दास्तां बता रही है। वहीं थाने में दोनों पक्ष मौजूद हैं। महिला की पूरी बात सुनने के बाद थानाध्यक्ष आरोपितों को डांटते हुए हिदायत देे रहें हैं। आरोपित को डांटते समय अभद्र भाषा का प्रयोग भी किया जा रहा है।
थानाध्यक्ष महिला से कह रहे हैं कि इस बार आना तो ब्लाउज फाड़कर आना तो फिर दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लूंगा। वीडियो में एसओ दिखाई नहीं दे रहे लेकिन उनकी आवाज साफ सुनाई दे रही है। थाना परिसर भी दिख रहा है। घटना का पूरा वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद हड़कंप मच गया। बताया गया कि इसके पूर्व भी नर्वल थानाध्यक्ष ऐसी कार्यशैली और अभद्र भाषा शैली के चलते विवादों में रह चुके हैं। मामले की जानकारी होने पर डीआईजी प्रीतिंदर सिंह ने थानाध्यक्ष रामऔतार को लाइन हाजिर कर मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

Home / Kanpur / थाने में फरियादी महिला से दरोगा जी ने किया इस भाषा का प्रयोग, वीडियो वायरल, फिर गिरी गाज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो