scriptराष्ट्रध्वज का अपमान, न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराने के लिए दिया गया प्रार्थना पत्र स्वीकार | Insult to national flag, application accepted for filing a case in court | Patrika News
कानपुर

राष्ट्रध्वज का अपमान, न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराने के लिए दिया गया प्रार्थना पत्र स्वीकार

– 156 (3) के तहत अभियोग पंजीकृत कराने के लिए दिया गया प्रार्थना पत्र

कानपुरJan 27, 2021 / 09:55 pm

Narendra Awasthi

राष्ट्रध्वज का अपमान, न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराने के लिए दिया गया प्रार्थना पत्र स्वीकार

राष्ट्रध्वज का अपमान, न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराने के लिए दिया गया प्रार्थना पत्र स्वीकार

कानपुर. लाल किला राष्ट्रध्वज हटाकर अन्य झंडा फहराने से आक्रोशित वकील ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देखकर किसान नेताओं के खिलाफ 156 (3) के तहत मुकदमा पंजीकृत कराने की मांग की है। अधिवक्ता ने अपने एप्लीकेशन में लिखा है कि आंदोलित किसानों ने जबरन तिरंगे को हटाकर अपना झंडा लगा दिया। समझाने गए पुलिस वालों को भी नहीं छोड़ा। उन पर हमलावर हो गए। उन्हें ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास किया। जिससे पूरा देश आहत है। अधिवक्ता के प्रार्थना पत्र को न्यायालय ने स्वीकार कर लिया है। अगली तारीख 28 जनवरी दी गई है।

लाल किले की प्राचीर में फहरा रहे तिरंगे का किया गया अपमान

अधिवक्ता मनोज दीक्षित ने स्पेशल सीजीएम कोर्ट में 156 (3) के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमें उन्होंने कहा कि किसानों ने लाल किले की प्राचीर पर लहरा रहे तिरंगे को उखाड़ कर नीचे फेंक दिया और एक अलग झंडा लगा दिया गया। किसानों और अराजक तत्वों द्वारा राष्ट्रध्वज के साथ गलत व्यवहार किया। तिरंगे का अपमान किया गया। जिससे देश आहत है। यही नहीं पुलिस वालों को भी ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास किया गया। दिल्ली में हुई इस घटना से पूरा देश स्तब्ध है। मनोज दीक्षित ने किसानों के इस कार्य को गलत बताते हुए दोषी नेताओं के खिलाफ न्यायालय से मुकदमा दर्ज कराने का प्रार्थना पत्र दिया है। न्यायालय ने प्रार्थना पत्र स्वीकार करते हुए अगली तारीख 28 जनवरी दी है।

Home / Kanpur / राष्ट्रध्वज का अपमान, न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराने के लिए दिया गया प्रार्थना पत्र स्वीकार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो