जिसमें यह जानकारी जुटाई जा रही है कि इतने समय आखिर किस कार्य से इतना सारा पैसा कमाया गया है। इनके किन लोगों से संपर्क रहे है, उन लोगों का क्या कार्य चलता रहा है। वहीं जय बाजपेई यहां के निवासी होने के बावजूद विदेश गए थे तो आखिर विदेश जाने के पीछे क्या वजह रही होगी। इसके अतिरिक्त जय का कई बात दुबई जाने के पीछे की वजह जानना। आखिर दुबई में परेरा से कैसे संबंध रहे। अगर व्यापार को लेकर आवागमन रहा और परेरा से मिले तो आखिर क्या व्यापार रहा आदि जानकारी खुफिया विभाग जुटा रहा है।
अधिवक्ता सौरभ का कहना है कि यहां 2018-19 में इंटेलीजेंस यूनिट ने जांच की थी, जिसके दस्तावेज अफसर को सौंप दिए गए हैं। वहीं विकास दुबे द्वारा तीन बार विदेश यात्रा करने की जानकारी मिलने के संबंध में खुफिया विभाग के अधिकारी ने एडवोकेट को बताया कि विकास दुबे के तीन बार विदेश यात्रा के सुराग मिले हैं। जबकि उसके पासपोर्ट के बारे में पुलिस को अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली। अब ये जानकारी जुटाई जा रही कि क्या बिना पासपोर्ट विकास ने विदेश यात्रा की। और अगर की है तो ये कैसे हुआ। फिलहाल मामले में इंटेलिजेंस जांच करने में जुटी है।