scriptबच्ची के साथ दरिंदगी करने वाली महिला गिरफ्तार, शहर छोडऩे की फिराक में थी | Kakadev's case involving the hostage of a girl in Navinagar | Patrika News
कानपुर

बच्ची के साथ दरिंदगी करने वाली महिला गिरफ्तार, शहर छोडऩे की फिराक में थी

व्हाट्सऐप की मदद से लोकेशन ट्रेस करके पुलिस ने पकड़ा,पहले दिल्ली और लखनऊ फिर कानपुर में मिली लोकेशन

कानपुरJun 02, 2019 / 03:36 pm

आलोक पाण्डेय

girl hostage in kanpur

बच्ची के साथ दरिंदगी करने वाली महिला गिरफ्तार, शहर छोडऩे की फिराक में थी

कानपुर। काकादेव में नवीन नगर में बच्ची को बंधक बनाकर उसके साथ दरिंदगी करने वाली महिला को पुलिस ने व्हाट्सऐप लोकेशन की मदद से गिरफ्तार कर लिया। पकड़ी गई महिला साधना दीक्षित को पुलिस ने झकरकटी बस अड्डे से गिरफ्तार किया। वह शहर छोडऩे की फिराक में थी। इससे पहले भी वह दिल्ली और लखनऊ में अलग-अलग जगहों पर छिपती रही। किसी जरूरी काम से कानपुर लौटी थी और वापस भागते समय पकड़ लिया।
तीन दिन से ट्रेस हो रही थी लोकेशन
पुलिस ने बताया कि आरोपी प्रॉपर्टी डीलर महिला साधना दीक्षित दो मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल करती थी। घटना के बाद उसने एक नंबर बंद कर दिया था लेकिन जांच के दौरान एक नंबर पर उसका व्हाट्सऐप एक्टिव मिला। तीन दिन से उसकी लोकेशन ट्रेस की जा रही थी। उसकी लोकेशन एक दिन दिल्ली फिर लखनऊ में मिली। शनिवार दोपहर को उसकी लोकेशन शहर में मिली। उसको ट्रेस करते हुए शाम को कोहना और काकादेव पुलिस ने झकरकटी बस अडड़े पर दबिश दी। यहां आरोपी साधना दीक्षित बस पकड़कर शहर छोडऩे की फिराक में थी। तभी पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया।
काम न करने पर पीटती थी
पूछताछ में साधना सिंह ने बताया कि बच्ची काम नहीं करती थी। इसलिए उसको मारती पीटती थी। कोहना इंस्पेक्टर प्रभुकांत ने बताया कि साधना और उसके पति विक्रम पर आय से अधिक संपत्ति का मामला था। इसमें 21 नवंबर 2012 में सीबीआई ने इन्हें लखनऊ जेल भेजा था। अक्तूबर 2013 में जेल से छूटी थी। उसका जेके मंदिर के पास एक मकान भी ईडी ने सीज किया था। साधना ने 2018 अक्टूबर में पति की हत्या में जेल में बंद एक महिला की जमानत करवाई थी। उसकी बेटी सात महीने से अपने घर पर रखकर काम करवा रही थी। बच्ची की मां के बारे में कुछ भी पता नहीं चला है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो