कानपुर

बारा टोल प्लाजा को सिकंदरा में शिफ्ट करने का मुद्दा राज्यसभा में उठा, सुखराम सिंह यादव ने किसानों के लिए दिया सुझाव

उन्होंने कहा कि बारा टोल टैक्स की वसूली का कारण पनकी से चकेरी तक बने फ्लाईओवर को बताया जाता है जो कि गलत है।

कानपुरMar 23, 2021 / 07:57 pm

Arvind Kumar Verma

बारा टोल प्लाजा को सिकंदरा में शिफ्ट करने का मुद्दा राज्यसभा में उठा, सुखराम सिंह यादव ने किसानों के लिए दिया सुझाव

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
कानपुर. विवादों से घिरे रहे कानपुर देहात के बारा टोल प्लाजा (Bara Toll Plaza) को अब सिकंदरा में शिफ्ट करने की मांग उठी है। यह मुद्दा राज्यसभा सदस्य सुखराम सिंह यादव (Rajyasabha Sadasya Sukhram Singh Yadav) ने शून्यकाल में उठाया। उनके मुताबिक बारा में टोल (Toll Plaza) होने से आसपास के लोगों एक खासतौर पर किसानों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उन्होंने किसानों के लिए निशुल्क फास्टैग (Fastag) की व्यवस्था करने का सुझाव भी दिया है। उन्होंने कहा कि बारा में होने के चलते टोल को पास करने वाले कस्बों एवं गांवों जैसे झींझक, डेरापुर, पुखरायां से कानपुर आने जाने के लिए दूरी महज 5 से 50 किमी है, जबकि उसके लिए एक तरफ का टोल टैक्स १६० रुपये देना पड़ता है।
यह भी पढें: गंगा किनारे अवैध प्लाटिंग के मुद्दे पर राज्यसभा में उठा सवाल, सपा के राज्यसभा सदस्य इस पर बोले कि…..

बारा टोल टैक्स की वसूली का कारण पनकी से चकेरी तक बने फ्लाईओवर (Fly over) को बताया जाता है जो कि गलत है। उन्होंने कहा कि कानपुर नगर व देहात बार्डर पर बने इस टोल प्लाजा पर आए दिन विवाद भी होता है। विवाद से बचने के लिए यह जरूरी है कि इस प्लाजा को सिकंदरा शिफ्ट कर दिया जाए। ताकि स्थानीय लोगों को राहत मिलने के साथ ही विवादों से निजात मिल सके। वहीं उन्होंने बारा टोल प्लाजा पर स्थानीय किसानों के वाहनों को टोल टैक्स से छूट देने का सुझाव दिया।
उन्होंने यह भी कहा कि लोकसभा सदस्य (Loksabha Sadasya) एवं राज्यसभा सदस्य (Rajyasabha Sadasya) पूरे देश के टोल प्लाजा से निशुल्क गुजरते हैं। जब यह सुविधा उन्हेंं मिल सकती है तो किसानों को देने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसी तर्ज पर किसानों को ऐसे फास्टैग की व्यवस्था की जाए, जिससे वे अपने मंडल में निशुल्क घूम सकें। इससे किसानों को भी राहत मिल सके।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.