scriptखूंखार अपराधी विकास दुबे के खजाने का पता चला | Kanpur police Vikas Dubey Treasure got to know Jai Bajpai attach prope | Patrika News
कानपुर

खूंखार अपराधी विकास दुबे के खजाने का पता चला

पुलिस को मिला सात पन्नों के शिकायती पत्र, जिसमें विकास के खजाने का है जिक्र 37 करोड़ की संपत्ति कुर्क करने के लिए पुलिस ने बजवाई मुनादी

कानपुरSep 02, 2020 / 02:25 pm

Mahendra Pratap

खूंखार अपराधी विकास दुबे के खजाने का पता चला

खूंखार अपराधी विकास दुबे के खजाने का पता चला

कानपुर. आजकल कानपुर में विकास दूबे के सबसे करीबी जय बाजपेई और उसके भाईयों का नाम गली—गली चौबारे-चौबारे गूंज रहा है। वजह है कि जिला और पुलिस प्रशासन जय बाजपेई और उसके भाईयों की संपत्तियां कुर्क करने जा रही है। इनमें जय की 11 सम्पतियों जिनका मूल्य करीब 37 करोड़ रुपए उसे कुर्क करने की तैयारी शुरू हो गई है। घर पर नोटिस चिपकाई जा चुकी है। अब जय के फरार तीनों भाईयों पर पुलिस शिकंजा कसा रही है। पुलिस ने मुनादी भी कराई जिसमें कहा गया कि, हर आम खास को यह सूचित किया जा रहा है कि जय बाजपेई के भाईयों की सम्पतियां कुर्क हो जाएंगी अगर तीनों दो हफ्ते के अंदर हाजिर न हुए। तो कुर्क की व्यवस्था अमल में लाई जाएगी। इसके साथ पुलिस करीब विकास दूबे के खिलाफ करीब 100 शिकायती पत्र आए हैं। इनमें ये एक शिकायती पत्र पढ़कर पुलिस चौंक गई है। सात पन्नों के इस शिकायती पत्र में विकास के खजाने का जिक्र है।
डीआईजी ने बताया कि जय के फरार भाइयों शोभित, अजयकांत और रजयकांत की तलाश में पुलिस हर संभावित जगह दबिश डाल रही है। लोगों से इनके बारे में सूचनाएं बाहर आए इसके लिए पुलिस विभाग इन तीनों भाइयों पर इनमा की रकम को बढ़कर अब पचास हजार करने वाी है। इस वक्त इन तीनों पर 25 हजार रुपए का इनाम है। इस के बार में एक रिपोर्ट आईजी को भेजी जा चुकी है।
सौ शिकायती पत्र आए कुछ में मिली धमकी :- विकास दुबे के इनकाउंटर में मारे जाने के बाद करीब 25 साल की दबंगई से डरे लोग अब कुछ हिम्मत जुटाने लगे हैं। विकास दुबे के अन्याय के खिलाफ पुलिस से न्याय मांगने के लिए भुक्तभोगी अपनी शिकायतें चौबेपुर थाने में दे रहे हैं। चौबेपुर थाने में विकास के खिलाफ अब तक अभी तक सौ से ज्यादा शिकायती पत्र पहुंच चुके हैं। इसमे कई गुमनाम विकास के गुर्गों के खिलाफ शिकायती पत्र पहुंचे है। इनकी जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। कुछ केसों में जिनमें नाम से दर्ज हैं उनको विकास व जय बाजपेई के गुर्गे धमकी दे रहे हैं। चौबेपुर कार्यवाहक इंचार्ज देवेंद्र सिंह ने बताया कि सभी शिकायती पत्रों की जांच की जा रही है। कुछ शिकायती पत्रों की गोपनीय जांच की जा रही है।
विकास के खजाने का पता चला :- पुलिस एक शिकायती पत्र पढ़कर चौंक गई। इस सात पन्नों के पत्र में कानपुर के एक हिस्ट्रीशीटर का जिक्र किया गया है। बताया गया है कि इस हिस्ट्रीशीटर के पास विकास दुबे के सारे खजाने और बेमानी संपत्तियों का ब्योरा रहता है। विकास की करोड़ों की ज्वैलरी इसी के पास रखी जाती है। कई जिलों में जमीने हैं। इस शातिर को पकड़ने से काफी बड़ा मामला सामने आ सकता है। पुलिस इसकी गोपनीय जांच कर रही है।

Home / Kanpur / खूंखार अपराधी विकास दुबे के खजाने का पता चला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो