Kanpur: दुख की घड़ी में व्यापारियों के साथ खड़ी है सरकार - उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक
कानपुरPublished: Mar 31, 2023 03:54:59 pm
Fire in Kanpur: कानपुर में हुए अग्निकांड की जानकारी होते ही घटनास्थल पर पहुंचे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने घटनास्थल का जायजा लिया।उपमुख्यमंत्री ने पुलिस व जिला प्रशासन को नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
Fire in Kanpur: कानपुर के बासमंडी में रेडीमेट मार्केट में हुए अग्निकांड की जानकारी होते ही उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक कानपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ घटनास्थल का जायजा लिया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को व्यापारियों के नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए हैं।