scriptलेबर ठेकेदार की जलाकर नृशंस हत्या, बिल्डर गिरफ्तार | Labor contractor murder by burning, builder arrest | Patrika News
कानपुर

लेबर ठेकेदार की जलाकर नृशंस हत्या, बिल्डर गिरफ्तार

बिल्डर और लेबर ठेकेदार के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद था। बिल्डर, लेबर ठेकेदार को पेमेंट नहीं कर रहा था। जिससे उनको काफी दिक्कतें थी। आज लेबर ठेकेदार बिल्डर के घर गया। अंतिम सांस लेने के पूर्व लेबर ठेकेदार ने घटनाक्रम की पूरी जानकारी दी। जिसकी की उपचार के दौरान उर्सला में मौत हो गई। जॉइंट पुलिस कमिश्नर ने बताया कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

कानपुरJul 20, 2022 / 08:58 pm

Narendra Awasthi

लेबर ठेकेदार की जलाकर नृशंस हत्या, बिल्डर गिरफ्तार

लेबर ठेकेदार की जलाकर नृशंस हत्या, बिल्डर गिरफ्तार

बिल्डर द्वारा ठेकेदार को जिंदा जलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसमें मृतक ठेकेदार का बिल्डर पर लाखों रुपए बकाया है। पिछले 3 साल से ठेकेदार अपने पैसे की डिमांड कर रहा था। लेकिन बिल्डर पैसा देने से आनाकानी कर रहा था।‌‌ जिसको लेकर दोनों में विवाद था। जिसके बाद लेबर ठेकेदार ने बिल्डर के के साथ काम करना भी बंद कर दिया। आज सुबह 10 बजे ठेकेदार घर से निकला था।‌‌ फिर वापस नहीं आया‌। परिजनों को घटना की जानकारी दोपहर को हुई। पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचे परिजनों ने उर्सुला में भर्ती कराया। जहां ठेकेदार की मौत हो गई। लेकिन इसके पूर्व लेबर ठेकेदार ने अपने साथ घटी घटना का बयान दिया।

घटना चकेरी थाना क्षेत्र के श्याम नगर का है। राजेंद्र पाल (59) निवासी एमईएस कॉलोनी एन-2 रोड लाल बंगला आज बुधवार सुबह 10:00 बजे घर से निकले थे। परिजनों ने बताया कि लगभग 12:30 बजे उनके पास राजेंद्र पाल के जलने की खबर आई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस को लेकर शैलेंद्र श्रीवास्तव बिल्डर निवासी डी ब्लॉक श्याम नगर गए। जहां राजेंद्र पाल गंभीर अवस्था में मिले। परिजनों ने घायल राजेंद्र पाल को उर्सुला में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान शाम को मौत हो गई। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया

यह भी पढ़ें

कानपुर वासियों के लिए खुशखबरी, नगर निगम ने लांच किया मोबाइल ऐप, घर बैठे जमा करें टैक्स

ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर कानून व्यवस्था आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि बिल्डर शैलेंद्र श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूरे मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक राजेंद्र पाल के परिवार में पत्नी मीना, बेटा अरविंद और बेटी पुष्पा है। पुष्पा की शादी हो चुकी है। पुलिस के अनुसार लेबर ठेकेदार राजीव पाल और शैलेंद्र श्रीवास्तव के बीच पैसे का विवाद था। राजेंद्र पाल का लेबर का बकाया पैसा नहीं दे रहा था। डीसीपी कानपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रमोद कुमार ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है और बिल्डर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Home / Kanpur / लेबर ठेकेदार की जलाकर नृशंस हत्या, बिल्डर गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो