scriptकानपुर की इस छात्रा ने किया कमाल, लंदन सरकार से पायी ४६ लाख की स्कॉलरशिप | London government gave scholarship to Sonakshi of Kanpur | Patrika News

कानपुर की इस छात्रा ने किया कमाल, लंदन सरकार से पायी ४६ लाख की स्कॉलरशिप

locationकानपुरPublished: Sep 18, 2019 01:26:52 pm

पूरा हुआ लंदन जाकर पढ़ाई करने का सपना पति पेरिस से कर रहे हैं एमबीए की पढ़ाई

47 lakh scholarships by london

कानपुर की इस छात्रा ने किया कमाल, लंदन सरकार से पायी ४६ लाख की स्कॉलरशिप

कानपुर। लड़कियां किसी भी मामले में लड़कों से कम नहीं बल्कि आगे हैं। शहर की सोनाक्षी ने यह साबित कर दिखाया। उसने अपनी क्षमता के बल पर माता-पिता के साथ शहर का नाम ऊंचा किया है। वह देश के उन ५० स्टूडेंट्स में शामिल हुई है, जिन्हें लंदन सरकार की ओर से स्कॉलरशिप मिली है। सोनाक्षी का शुरू से ही विदेश में जाकर पढ़ाई करने का सपना था, जो अब पूरा होगा। अब वह लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से मास्टर्स ऑफ पब्लिक पॉलिसी की पढ़ाई करेंगी।
मिली ४६ लाख की चीवनिंग स्कॉलरशिप
सोनाक्षी कानपुर की इकलौती ऐसी छात्रा हैं जिन्हें लंदन सरकार की ओरसे ४६ लाख की चीवनिंग स्कॉलरशिप मिली है। यह स्कॉलरशिप पाना आसान नहीं है। यूके सरकार की ओर से पूरे विश्व से 1800 और भारत से 50 स्टूडेंट्स को यह स्कॉलरशिप दी गई है। यह स्कॉलरशिप पाने वाले को लंदन में पढ़ाई करने का मौका मिलता है।
माता-पिता उत्साहित
बेटी की इस सफलता पर उसके दबौली निवासी पिता सुरेंद्र बाजपेई और मां गीतांजलि बाजपेई बेहद उत्साहित हैं। सोनाक्षी ने मरियमपुर से 12वीं तक की पढ़ाई की है। फिर आईएनएस इंजीनियरिंग कॉलेज से इंजीनियरिंग करने के बाद उन्होंने इन्फोसिस में जॉब की। इसके बाद उन्होंने टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस, मुंबई से डिस्एबिलिटी एंड सोशल वर्क से मास्टर की डिग्री ली।
पेरिस में पढ़ाई कर रहे पति
टाटा स्टील, जमेशदपुर में अरबन कम्युनिटी में डेवलेपमेंट एक्जीक्यूटिव के पद पर काम करने के बाद वह सेंटर फॉर वुमन डेवलेपमेंट स्टडीज से जुड़ीं। सोनाक्षी के पति मानस एमबीए करने पेरिस गए हैं। यह स्कॉलरशिप पाने के बाद सोनाक्षी को बधाइयां देने वालों का तांता लग गया है, हर कोई उसकी जमकर तारीफ कर रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो