scriptकोविड-१९: बाजार में नहीं मिल रहा सेनेटाइजर तो घर पर ही करें तैयार, यह है आसान तरीका | Make a hand sanitizer at home, will be ready for 40 rupees | Patrika News
कानपुर

कोविड-१९: बाजार में नहीं मिल रहा सेनेटाइजर तो घर पर ही करें तैयार, यह है आसान तरीका

एचबीटीयू ने बताए घर पर दो तरह के सेनेटाइजर बनाने के तरीके महज २५ से ४० रुपए में १०० ग्राम सेनेटाइजर कर सकेंगे तैयार

कानपुरMar 25, 2020 / 12:09 pm

आलोक पाण्डेय

कोविड-१९: बाजार में नहीं मिल रहा सेनेटाइजर तो घर पर ही करें तैयार, यह है आसान तरीका

कोविड-१९: बाजार में नहीं मिल रहा सेनेटाइजर तो घर पर ही करें तैयार, यह है आसान तरीका

कानपुर। जब से देश में कोरोना वायरस महामारी के रूप में सामने आया है तभी से इसके बचाव से जुड़ी चीजों की कमी पैदा होने लगी है। ज्यादा खपत और कम आपूर्ति के चलते अक्सर मेडिकल स्टोर पर हैंड सेनेटाइजर का स्टॉक खत्म हो जाता है। जिस कारण लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। मगर अब सेनेटाइजर के लिए भटकने की कोई जरूरत नहीं है। आप चाहे तो घर पर खुद ही सेनेटाइजर बना सकते हैं और वह भी बेहद कम कीमत पर। यह तरीका एचबीटीयू ने सुझाया है।
४० रुपए में १०० ग्राम सेनेटाइजर
एचबीटीयू ने घर बैठे सेनेटाइजर बनाने की तकनीकी निकाली है। उन्होंने लैब में टेस्ट करके जनता को सेनेटाइजर खुद बनाने का तरीका बताया है। सिर्फ 25 से 40 रुपए में 100 ग्राम सेनेटाइजर बनकर तैयार होगा। एचबीटीयू कुलपति प्रो. एनबी सिंह ने बताया कि बेहद कम कीमत पर हैंड सेनेटाइजर तैयार किया गया है। जो कि काफी आसानी से तैयार किया जा सकता है। इसकी टेस्टिंग एचबीटीयू की लैब में करके उसके पास किया गया है। टेस्टिंग बायो केमिकल डिपार्टमेंट के डा.ललित कुमार ने की है।
इन चीजों की पड़ती जरूरत
एचबीटीयू के ऑयल टेक्नोलॉजी के विभागाध्यक्ष प्रो. दीपक श्रीवास्तव ने बताया कि आप घर पर दोनों तरह के सेनेटाइजर बना सकते हैं। पहला अल्कोहलिक सेनेटाइजर और दूसरा नॉन अल्कोहलिक सेनेटाइजर। दोनों को बनाने का तरीका बेहद आसान है और इनमें इस्तेमाल होने वाली चीजें भी बाजार में आसानी से मिल जाती हैं।
अल्कोहलिक सेनेटाइजर
पहला होता है अल्कोहलिक सेनेटाइजर। इसके लिए 70 मिली स्प्रिट, 29 मिली एलोवेरा जैल, 10 बूंद चाय के पेड़ का तेल की जरूरत होती है। इन सभी को आपस में मिलाकर हिलाने से हैंड सेनेटाइजर तैयार हो जाता है। इसका १00 एमएल हैंड सेनेटाइजर २५ रुपए में तैयार हो जाएगा।
नॉन अल्कोहलिक सेनेटाइजर
इसके अलावा नॉन अल्कोहलिक सेनेटाइजर भी बनता है। इसके लिए 10 मिली. विच हैजल, 55 मिली नीम की पत्ती का उबला पानी, 35 मिली एलोवेरा जैल, 10 बूंद चाय के पेड़ के तेल को साफ बर्तन में पांच मिनट तक अच्छे से हिलाने पर सेनेटाइजर तैयार हो जाएगा। इसके दो बूंद ही पूरे हाथ के लिए काफी है। यह 100 एमएल बनाने में 40 रुपए का खर्च आएगा।

Home / Kanpur / कोविड-१९: बाजार में नहीं मिल रहा सेनेटाइजर तो घर पर ही करें तैयार, यह है आसान तरीका

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो