scriptweather update: दिन भर आसमान में बादल छाए रहेंगे, रात को आंधी के साथ बारिश होने की संभावना | Mausam update: cloudy sky throughout day, know weather news | Patrika News
कानपुर

weather update: दिन भर आसमान में बादल छाए रहेंगे, रात को आंधी के साथ बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार आगामी शुक्रवार को दिन भर आसमान में बादल छाए रहेंगे। सुबह हल्की फुल्की बारिश होने की भी संभावना है। जबकि श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर रात में आंधी के साथ बारिश आने की भी संभावना बताई जा रही है। उन्नाव में भी रात दिन भर आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है हल्की-फुल्की बारिश भी हो सकती है।

कानपुरAug 18, 2022 / 11:28 pm

Narendra Awasthi

weather update: दिन भर आसमान में बादल छाए रहेंगे, रात को आंधी के साथ बारिश होने की संभावना

weather update: दिन भर आसमान में बादल छाए रहेंगे, रात को आंधी के साथ बारिश होने की संभावना

गर्मी के कारण जनजीवन एक बार फिर प्रभावित होने लगा है। उमस भी लोगों को परेशान कर रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 19 अगस्त शुक्रवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह हल्की फुल्की बारिश भी हो सकती है। दोपहर में ओला गिरने की संभावना है। जबकि रात को आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। उन्नाव में आज रात मौसम साफ है। सुबह आंशिक रूप से बादल छाए रहेगा। हल्की फुल्की बारिश भी हो सकती है। शाम को ओला के साथ बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार आगामी शुक्रवार को सुबह आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम 33 डिग्री के बीच हल्की फुल्की बारिश भी हो सकती है। जबकि दोपहर में न्यूनतम तापमान 33 डिग्री और अधिकतम 34 डिग्री के बीच रह सकता है। ओला गिरने की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार शाम को न्यूनतम तापमान 30 डिग्री और अधिकतम 32 डिग्री के बीच रहने की जानकारी मिल रही है। रात को आंधी के साथ बारिश होने की भी संभावना है।

कैसा रहेगा उन्नाव का मौसम

उन्नाव में आगामी 19 अगस्त शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहने की जानकारी मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार सुबह हल्की फुल्की बारिश हो सकती है। तापमान 27 से 33 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। दोपहर में ओला के साथ बारिश होने की संभावना है। जबकि तापमान 33 से 34 डिग्री के बीच रहने की जानकारी मिल रही है। रात में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम 31 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। इसके साथ ही ओला बारिश भी हो सकती है।

Home / Kanpur / weather update: दिन भर आसमान में बादल छाए रहेंगे, रात को आंधी के साथ बारिश होने की संभावना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो