कानपुर

मायावती का बड़ा फैसला, अनुशासनहीनता के आरोप में पूर्व विधायक सहित दो वरिष्ठ नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित

बहुजन समाज पार्टी के पूर्व विधायक पर लगे पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप

कानपुरOct 10, 2019 / 07:20 pm

Hariom Dwivedi

बसपा जिलाध्यक्ष राम शंकर कुरील ने दोनों नेताओं को पत्र जारी कर पार्टी आलाकमान के फैसले से अवगत करा दिया है

कानपुर. विधानसभा उपचुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी ने पूर्व विधायक सहित दो वरिष्ठ नेताओं को पार्टी निष्कासित कर दिया है। इनमें पूर्व विधायक राम प्रकाश कुशवाहा का भी एक नाम है, जो करीब 15 वर्षो से बसपा में सक्रिय थे। इसके अलावा महानगर के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा को पार्टी से बाहर कर दिया गया है। गुरुवार को बसपा जिलाध्यक्ष राम शंकर कुरील ने दोनों नेताओं को पत्र जारी कर पार्टी आलाकमान के फैसले से अवगत करा दिया है। बसपा से निकाले गये नेताओं पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है।
बसपा जिलाध्यक्ष राम शंकर कुरील ने पत्र जारी करते हुए कहा कि बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के निर्देशानुसार पूर्व विधायक राम प्रकाश कुशवाहा एवं कानपुर नगर के पूर्व महानगर सुरेंद्र कुशवाहा को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता पाये जाने तथा पार्टी में लगातार अनुशासनहीनता के कारण पार्टी से निष्कासित किया जाता है। हालांकि, पार्टी से निष्कासित नेताओं ने ऐसी किसी जानकारी से इनकार किया है।
कौन हैं राम प्रकाश कुशवाहा
पूर्व विधायक राम प्रकाश कुशवाहा बीते 15 वर्षों से भी अधिक समय से बसपा की राजनीति में सक्रिय हैं। वर्ष 2007 के विधानसभा चुनाव में वह घाटमपुर से बसपा की टिकट पर चुनाव जीतकर विधायक बने थे। 2012 के विधानसभा चुनाव में भी वह बिठूर से बसपा प्रत्याशी रहे, लेकिन सपा कैंडिडेट मुनींद्र शुक्ला से चुनाव हार गये। 2017 के विधानसभा चुनाव में भी बसपा ने उन पर भरोसा जताते बिठूर से पार्टी प्रत्याशी बनाया, इस बार तो वह भाजपा के प्रत्याशी अभिजीत सिंह से हाकर तीसरे नंबर पर रहे। वर्ष 2010-11 में उनकी पत्नी रीता कुशवाहा जिला पंचायत अध्यक्ष चुनी गई थीं।
यह भी पढ़ें

24 घंटों में इन तीन बड़े नेताओं की दिनदहाड़े हत्या से दहल गया यूपी, अखिलेश-मायावती और प्रियंका ने योगी सरकार को घेरा

Home / Kanpur / मायावती का बड़ा फैसला, अनुशासनहीनता के आरोप में पूर्व विधायक सहित दो वरिष्ठ नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.