script15 दिन की छुट्टी के बाद आसमान में छाए मेघ, फिर से पानी-पानी हो सकता है शहर | meteorological department issued alert for heavy rain in uttar pradesh | Patrika News
कानपुर

15 दिन की छुट्टी के बाद आसमान में छाए मेघ, फिर से पानी-पानी हो सकता है शहर

टचानक सुबह सूर्यदेवता आसमान हुए गुम, सीएसए के मौसम विभाग ने बारिश का जारी किया अलर्ट।

कानपुरOct 20, 2019 / 12:47 pm

Vinod Nigam

15 दिन की छुट्टी के बाद आसमान में छाए मेघ, फिर से पानी-पानी हो सकता है शहर

15 दिन की छुट्टी के बाद आसमान में छाए मेघ, फिर से पानी-पानी हो सकता है शहर

कानपुर। प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। कानपुर के अलावा आसपास के जिलों में अगले तीन-चार दिन तक बादलों की आवाजाही, हल्की बारिश के आसार हैं। शहर में सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। सीएसए के मौसम विभाग ने की मानें तो अगले 24 घंटे में कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा ठंड के साथ कोहरा भी पड़ सकता है। बतादें सितंबर के बाद 5 अक्टूबर तक झमाझम बारिश ने शहर को अस्त-व्यस्त कर दिया था। आसमान में बदाल के मंडराने से आमशहरी के अलावा किसान खासे डरे हैं।

हवा की रफ्तार तेज
कानपुर सहित आसपास के कई जिलों में एक बार फिर से मानसून ने तेजी पकड़ ली है। मौसम विभाग का अनुमान है कि दो दिन और बादल शहरियों को तर-ब-तर करेंगे। शुक्रवार को को पुरवा दो किमी प्रति घंटा की रफ्तार से बही। वहीं शहर का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री से, था तो वहीं न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री था। आर्दृता 90.55 प्रतिशत थी। हवा की दिशा उत्तर पूर्वी दिशा से चल रही है। सीएसए के मौसम विभाग ने 20 और 21 अक्टूबर को बारिश का अलर्ट जारी किया है।

कोहरा पड़ने की आशंका
सीएसए के मौसम वैज्ञानिक नौशाद खान के अनुसार अगले दो दिनों बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और छिटपुट बौछारें पड़ेंगी। प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी अंचलों में भारी बारिश होने के आसार हैं। नौशाद खान के मुताबिक बारिश के चलते ठंड दस्तक देगी। इसके अलावा कोहरा भी पड़ सकता है। कहीं-कहीं बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है।

सितंबर में टूट गए रिकार्ड
इस बार मॉनसून की बारिश 11 वर्षों का रिकार्ड तोड़ चुकी है। सिंतबर माह में शहर में 745.4 के सापेक्ष 850 मिमी बारिश हो चुकी है। मौसम वैज्ञानिक डाॅक्टर नौशाद खान के मुताबिक 27 सितंबर को 90 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। इस सीजन में एक दिन में इतनी बारिश भी पहली बार हुई है। डाॅक्टर खान के मुताबिक यदि अगले एक य दो दिन बारिश हुई तो किसानों के लिए नुकसान दायक होगी। खेत में खड़ी धान के अलावा अन्य फसलें बर्बाद हो सकती हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो