scriptकेंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह ने किया ऐलान, 2018 तक गंगा का जल हो जाएगा निर्मल | minister satyapal singh statement on ganga | Patrika News
कानपुर

केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह ने किया ऐलान, 2018 तक गंगा का जल हो जाएगा निर्मल

कानपुर में केंद्रीय सत्यपाल सिंह ने किया ऐलान, 2018 तक गंगा का जल हो जाएगा निर्मल

कानपुरMar 31, 2018 / 04:10 pm

Ruchi Sharma

kanpur

kanpur

कानपुर. केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर सत्यपाल शनिवार को गंगा समग्र यात्रा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कानपुर पहुंचे। इस मौके पर डॉक्टर सत्यपाल सिंह ने कहा कि सरकार अपनी तरफ से मां गंगे को साफ करने के लिए युद्ध स्तर पर जुटी है, और दिसंबर 2018 तक कानपुर से लेकर बनारस तक गंगा का जल निर्मल हो जाएगा। इसके लिए केंद्र व राज्य सरकार मिलकर कार्य कर रही है। मंत्री ने लोगों से अपील की, वह भी गंगा को स्वच्छ बनाने के लिए साथ आएं और एक जनआंदोलन खड़ा करें।
तेजी से गंगा पर चल रहा कार्य

दुनिया की दस सबसे ज्यादा प्रदूषित नदियों में से एक मानी जा रही गंगा निर्मल होने की राह पर अग्रसर है। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर सत्यपाल सिंह ने कानपुर में कहा कि दिसंबर तक 2018 तक गंगा स्वच्छ नदियों में से एक बन जाएगी। इसके लिए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ केंद्र सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं। सत्यपाल सिंह ने कहा कि पिछली सरकारों के चलते मां गंगा बीमार पड़ी है। मंत्री ने इस बात पर अफसोस जताया कि अक्सर कचरे का निस्तारण करने के लिए नदियों का इस्तेमाल किया जाता है। इस पर भरोसा जताया कि 2018 तक गंगा को दुनिया की दस सबसे स्वच्छ नदियों में बदल दिया जाएगा। सत्यपाल सिंह ने कानपुर के लोगों से अपील की वह शासन-प्रशासन का साथ दें और अपनी मां गंगा के इलाज के लिए एक बड़ा जनआंदोलन खड़ा करें। जनआंदोलन के जरिए बड़े से बड़े कार्य का आसानी से निपटाया जा सकता है।

सभी प्रोजेक्ट इसी वर्ष हो जाएंगे पूरे
बनारस और इलाहाबाद के बाद कानपुर के घाटों और गंगा स्वच्छता के सभी प्रोजेक्टों का निरिक्षण करने पहुंचे केन्द्रीय राज्य मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने इस साल के अंत तक गंगा से जुड़े सभी प्रोजेक्टों को पूरा करने की बात कही। गंगा में गिर रहे नालों को रोकने की प्रगति देखने आए केन्द्रीय राज्य मंत्री ने मीडिया के माध्यम से जनता को आश्वासन दिया कि वे जल्द ही गंगा का बदला हुआ स्वरूप देखेंगे। उन्होंने कहा कि केवल सरकारों के कह देने भर से गंगा स्वच्छ नहीं हो जाएगी उसके लिए जनआंदोलन खड़ा करने की जरूरत है।
लोगों को होना होगा जागरूक

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दुर्भाग्य से गंगा को दुनिया की सबसे प्रदूषित नदी में गिना जाता है। उन्होंने कहा कि गंगा को पुनर्जीवित करने पर सरकार गंभीरता पूर्वक काम कर रही है। मंत्री ने कहा कि गंगा की धारा को अविरल और निर्मल बनाने के लिए लोगों को जागरूक होना पड़ेगा। सिर्फ कहने से काम नहीं चलेगा। यदि हम ही गंगा में फूल-पत्ती डालेंगे तो फिर लोगों को क्या संदेश देंगे। इसलिए अभिषेक करना है तो जल और दूध से कीजिए। मंत्री ने कानपुर के सभी 36 घाटों के जीर्णोद्धार के कार्य में तेजी लाए जाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
कानून व्यवस्था खराब करने वालों पर हो कार्रवाई

बिहार में हो रही हिंसा पर सवाल पूंछने पर केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि मुझे नहीं पता कि हिंसा में किसका हाथ है, लेकिन राज्य सरकारों को क़ानून व्यवस्था ठीक रखनी चाहिए और हिंसा करने वालों को क़ानून के तहत कड़ी सज़ा देना चाहिए। उत्तरप्रदेश की योगी सरकार में क़ानून व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है। सीएम योगी सबका-साथ, सबके विकास के तहत प्रदेश को विकास के पथ पर ले जा रहे हैं। अपराधी इनकांटर में मारे जा रहे हैं तो कुछ पुलिस के सामने सरेंडर कर रहे हैं। यूपी पुलिस की प्रसंसा करते हुए मंत्री ने कहा कि यहां के थाने स्तर में आज भी पुलिस अफसर अहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं। उनके पास बेहतरीन मुखबिर तंत्र है।

Home / Kanpur / केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह ने किया ऐलान, 2018 तक गंगा का जल हो जाएगा निर्मल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो