कानपुर

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव – डेढ़ लाख से अधिक अभियुक्तों के खिलाफ की गई कार्रवाई

भारी संख्या में अवैध शराब व असलहे भी बरामद किए गए
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Apr 2021, 9:51 PM IST
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव - डेढ़ लाख से अधिक अभियुक्तों के खिलाफ की गई कार्रवाई
Patrika

कानपुर. अगामी त्यौहार व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 को देखते हुए कानपुर जॉन के सभी थाना क्षेत्रों में अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जा रही है। पिछले 24 घंटों में कानपुर जोन के जनपदों में 14411 अपराधियों के खिलाफ धारा 107 /116 की कार्रवाई की गई है। विगत 7 मार्च से 1 अप्रैल के बीच 153627 लोगों के खिलाफ 107/116 की कार्रवाई की गई है। कानपुर जॉन द्वारा जारी सूचना के अनुसार 13493 अभियुक्तों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें

कानपुर जॉन पुलिस द्वारा जारी की गई सूचना के अनुसार आज 185 के खिलाफ 110 जी के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। इसके अतिरिक्त गैंगस्टर अभियुक्त में गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की संख्या आज 66 रही इसी प्रकार अवैध शराब अवैध शस्त्र एनबीडब्ल्यू आदि पर भी बड़ी कार्रवाई की गई। कानपुर जोन में अब तक 59000 886 लीटर अवैध शराब बरामद की गई इसके साथ ही 213 अवैध तमंचा व 491 कारतूस भी बरामद हुआ एनबीडब्ल्यू के अंतर्गत 1497 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

Updated on:
2 Apr 2021, 9:51 PM IST
Published on: