scriptबोनस का ऐलान, प्रत्येक कर्मचारी को मिलेगा 60 दिन का बोनस | PF employees get a bonus of 60 days | Patrika News
कानपुर

बोनस का ऐलान, प्रत्येक कर्मचारी को मिलेगा 60 दिन का बोनस

औसतन सभी कर्मचारियों को मिलेंगे 13800 रुपए, भविष्य निधि विभाग में खुशी की लहर

कानपुरOct 10, 2019 / 11:32 am

आलोक पाण्डेय

बोनस का ऐलान, प्रत्येक कर्मचारी को मिलेगा 60 दिन का बोनस

बोनस का ऐलान, प्रत्येक कर्मचारी को मिलेगा 60 दिन का बोनस

कानपुर। भविष्य निधि विभाग ने अपने कर्मचारियों की दीवाली रोशन कर दी। दीवाली पर बोनस का जो ऐलान हुआ है उसने विभागीय कर्मचारियों के चेहरे पर चमक बढ़ा दी है। घोषणा के अनुसार हर कर्मचारी को अब ६० दिन के बोनस के रूप में १३८०० रुपए मिलेंगे। इस खबर ने देश भर के पीएफ कर्मचारियों को खुश कर दिया है। वे इस बार दीवाली पर खुलकर खरीदारी कर सकेंगे।
१२८०० पीएफ कर्मियों की चांदी
सरकार ने पूरे देश में काम कर रहे १२८०० पीएफ कर्मियों को दीवाली का यह तोहफा दिया है। ईपीएफ स्टाफ फेडरेशन यूपी रीजन के महामंत्री उमेश शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया है कि इस संबंध में सभी क्षेत्रीय कार्यालयों को भी आदेश जारी किया जा चुका है। क्षेत्रीय कार्यालय में काम करने वाले १७० कर्मचारी इसका लाभ उठाएंगे।
केंद्रीय कर्मियों बढ़ा डीए
पीएफ कर्मियों के अलावा सरकार ने केंद्रीय कर्मियों को भी निराश नहीं किया। उनके लिए सरकार की ओर से पांच प्रतिशत बढ़े डीए का आर्डर भी जारी किया गया है। इससे शहर के केंद्रीय कर्मियों और ४८ हजार पेंशनरों को इसका लाभ मिलेगा। शहर में रेलवे, प्रतिरक्षा, कर्मचारी, आयकर, डाक और कस्टम समेत कई विभागों में करीब ४२ हजार कर्मचारी काम कर रहे हैं। दूसरी ओर श्रम विभाग कर्मचारी संघ ने राज्य कर्मचारियों के लिए भी बोनस भुगतान मांगा है।
प्रतिरक्षाकर्मी सरकार से नाराज
प्रतिरक्षा कर्मियों में इस बार सरकार के प्रति नाराजगी है। शहर के आठ हजार कर्मचारियों को इस बार दुर्गापूजा पर बोनस नहीं मिला है, जबकि पिछले ५० वर्षों से हर साल दुर्गापूजा और दशहरा से पहले उन्हें बोनस मिल जाता था। पहली बार ऐसा नहीं हुआ है। शहर की पांच आयुध निर्माणियों में ८ हजार से ज्यादा स्थायी कर्मचारी काम करते हैं। इनके संगठन ने बोनस न मिलने पर आंदोलन की मांग की है।

Home / Kanpur / बोनस का ऐलान, प्रत्येक कर्मचारी को मिलेगा 60 दिन का बोनस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो