scriptकर्नाटक का गुस्सा कांग्रेस ने सड़क पर फोड़ा, पीएम मोदी और अमित शाह का पुतला फूंका | pm narendra modi and amit shah burnt by congress workers in kanpur | Patrika News
कानपुर

कर्नाटक का गुस्सा कांग्रेस ने सड़क पर फोड़ा, पीएम मोदी और अमित शाह का पुतला फूंका

पुलिस और कांग्रेसियों के बीच हुई झड़प, पुतला दहन के बाद किया प्रदर्शन

कानपुरMay 17, 2018 / 06:09 pm

Vinod Nigam

पुलिस और कांग्रेसियों के बीच हुई झड़प, पुतला दहन के बाद किया प्रदर्शन
कानपुर। कर्नाटक चुनाव परिणाम आने के बाद जहां बेंललूरू से लेकर दिल्ली में सियासत गर्म है, वहीं कानपुर में कांग्रेसियों ने सड़क पर उतर कर हल्लाबोल प्रदर्शन किया। बीएस येदियुरप्पा के मुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद शहर में कांग्रेसियों ने जमकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मोदी विरोधी नारे लगाते हुए पार्टी कार्यालय तिलकहॉल से पैदल मार्च निकाला और कोतवाली चौराहे पर पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के पुतलों को आग के हवाले कर दिया। नगर अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री ने भाजपा पर खरीद फरोख्त का आरोप लगाते हुए कहा कि, कर्नाटका में येदुरप्पा को सीएम पद की शपथ दिला दी गयी। यह पूरा खेल पीएम और अमित शाह के इशारे में पर हुआ। सीएम बनने के बाद उन्हें पंद्रह दिनों का समय देकर खुला खरीद-फरोख्त की छूट दे दी गई है। जिसका कांग्रेस सड़क से लेकर संसद और कोर्ट में विरोध करेगी।
पैदल मार्च निकाल जमकर लगाए नारे
येदियुरप्पा ने गुरूवार को कर्नाटक के सीएम पद की शपथ ले ली। जिसके चलते कांग्रेसियों ने पूरे देश में धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी के तहत कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता दोपहर में तिलकहॉल में एकत्र हुए और पैदल मार्च निकाला। इस मौके पर कांग्रेसियों ने पीएम मोदी और अमित शाह के पुतले फूंकने का ऐलान कर दिया। जिसकी भनक पुलिस-प्रशासन को हुई तो उन्होंने कांग्रेसियों को घेर लिया। पुलिस ने कांग्रेसियों की तलाशी लेनी चाही, जिसके कारण वी उग्र हो गए। पुलिस के साथ कांग्रेसी भिड़ गए। मौके पर मौजूद अलाधिकारियों ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को शांत कराया। पुलिस को कांग्रेसी इसी में फंसाए रहे और दूसरी जगह पर पीएम मोदी और अमित शाह के पुतलों को आग के हवाले कर दिया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक पुतले राख में तब्दील हो चुके थे।
PM मोदी ने लोकतंत्र की हत्या
कांग्रेस नगर अध्यक्ष हरिप्रकाश अग्निहोत्री ने पीएम नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने लोकतंत्र की हत्या कर दी है। बहुमत नहीं होने के बावजूद कर्नाटक में सरकार बनवा दी। जो भारत के संविधान के विपरीत है। बताया, भाजपा के पास 104, कांग्रेस के 78 और जेडीएस को 37 सीटें मिली है। इनके अलावा बहुजन समाज पार्टी, कर्नाटक प्रज्ञावंत जनता पार्टी और निर्दलीय उम्मीदवार के खाते में 1-1 सीट आई थी। बहुमत के लिए 112 सीटों की ज़रूरत थी जो कि सबसे बड़े दल बीजेपी के पास नहीं थी। इसके बावजूद वह सरकार बनाने में सफल हो गए। जबकि कांग्रेस, जेडीएस और अन्य दलों को मिलकार गठबंधन के पास 116 से ज्यादा विधायक हैं। कांग्रेस अब पीएम मोदी और अमित शाह की करतूत को जनता के पास लेकर जाएगी और उन्हें 2019 में हरा कर लोकतंत्र और सविंधान को बचाएगी।
पुलिस और कांग्रेस के बीच चला खेल
कांग्रेसियों ने पीएम मोदी और अमित शाह के पुतला फूंकने का ऐलान कर दिया। जानकारी मिलते ही सीओ कोतवाली और एडीएम सिटी मयफोर्स के कांग्रेस के कार्यालय पहुंच गए। यहां पर पुलिस और कांग्रेसियों के बीच पुतले को लेकर बहस होती रही। पुलिस को अपनी बातों पर फंसा कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कुछ दूरी पर पीएम और अमित शाह के पुतले को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की। पुतला फूंके जाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक काग्रेसी अपने मकसउ में कामयाब हो गए। नगर अध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी दिल्ली के लिए कूच करेंगे और पीएम आवास का घेराव करेंगे। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता अब पीएम मोदी और अमित शाह की जोड़ी से लड़ने के लिए सिर पर कफन बांधकर सड़क पर उतर आया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो