scriptदुखद: पुलिस कार्यालय में तैनात स्टेनोग्राफर की सड़क दुर्घटना में मौत, घर में चल रही थी शादी की तैयारी | Police office stenographer die in road accident, Last farewell | Patrika News
कानपुर

दुखद: पुलिस कार्यालय में तैनात स्टेनोग्राफर की सड़क दुर्घटना में मौत, घर में चल रही थी शादी की तैयारी

सड़क दुर्घटना में पुलिस कार्यालय में कार्यरत एएसआई की दर्दनाक मौत हो गई। जिसे आज भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर 2 मिनट का मौन रखा गया। मृतक की नवंबर में शादी थी। घर में तैयारियां चल रही थी। घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पुलिस अधिकारियों ने शव को कंधा देकर अंतिम विदाई दी।

कानपुरJun 28, 2022 / 10:08 pm

Narendra Awasthi

दुखद: पुलिस कार्यालय में तैनात स्टेनोग्राफर की सड़क दुर्घटना में मौत, घर में चल रही थी शादी की तैयारी

दुखद: पुलिस कार्यालय में तैनात स्टेनोग्राफर की सड़क दुर्घटना में मौत, घर में चल रही थी शादी की तैयारी,दुखद: पुलिस कार्यालय में तैनात स्टेनोग्राफर की सड़क दुर्घटना में मौत, घर में चल रही थी शादी की तैयारी,दुखद: पुलिस कार्यालय में तैनात स्टेनोग्राफर की सड़क दुर्घटना में मौत, घर में चल रही थी शादी की तैयारी

पुलिस लाइन में आज गम का माहौल था। जब सड़क दुर्घटना में मृत दरोगा को अंतिम विदाई दी जा रही थी। जबकि घर पर उसकी शादी की तैयारियां चल रही थी। घटना के समय दरोगा मोटरसाइकिल से माती जा रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार कार ने अनियंत्रित होकर जोर से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दरोगा का बाया पैर ही कट कर अलग हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। इसी बीच कार चालक मौके से भाग गया। घटना की जानकारी मिलती ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। एसपी और एएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जिला अस्पताल में भी उन्होंने घटना के विषय में जानकारी प्राप्त की।

 

शिवेंद्र सिंह (28) मूलनिवासी निवासी फ्रेंड्स कॉलोनी भीम नगर इटावा कानपुर देहात के एसपी कार्यालय में स्टेनोग्राफर के पद पर तैनात थे। जो यूपीएसआईडीसी कॉलोनी में किराए पर रहते थे। आज मंगलवार को मोटरसाइकिल से माती की तरफ जा रहे थे। अकबरपुर के गजनेर नबीपुर मार्ग पर तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दरोगा शिवेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दरोगा शिवेंद्र सिंह एक पैर ही कट गया था।

पुलिस लाइन में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक सुनीति और अपर पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जिला अस्पताल पहुंचकर पुलिस कर्मियों से बातचीत की घटना की जानकारी प्राप्त की। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पुलिस लाइन में देर शाम गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और पुलिस अधिकारियों ने शव को कंधा दिया। मौके पर तक परिजन भी पहुंच गए थे। जिनका रो रो कर बुरा हाल था।

Home / Kanpur / दुखद: पुलिस कार्यालय में तैनात स्टेनोग्राफर की सड़क दुर्घटना में मौत, घर में चल रही थी शादी की तैयारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो