scriptकिशोरी से छेड़खानी के मामले में थानाध्यक्ष को किया गया सस्पेंड, पीड़िता की मां ने लगाया था आरोप | Police station suspended for molesting teenager in kanpur dehat | Patrika News
कानपुर

किशोरी से छेड़खानी के मामले में थानाध्यक्ष को किया गया सस्पेंड, पीड़िता की मां ने लगाया था आरोप

उसकी मां ने आरोप लगाया था कि एसओ ने धमकाने के साथ ही छेडख़ानी की। उसे प्रताड़ित किया गया था इससे ही वह परेशान होकर अपनी जान देने को यह कदम उठा बैठी।

कानपुरSep 01, 2021 / 11:43 pm

Arvind Kumar Verma

किशोरी से छेड़खानी के मामले में थानाध्यक्ष को किया गया सस्पेंड, पीड़िता की मां ने लगाया था आरोप

किशोरी से छेड़खानी के मामले में थानाध्यक्ष को किया गया सस्पेंड, पीड़िता की मां ने लगाया था आरोप

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
कानपुर देहात. जिले के राजपुर क्षेत्र में किशोरी से पूछताछ के मामले में पीड़िता की मां ने छेडख़ानी व प्रताडि़त करने का आरोप लगाया था। इस मामले में किशोरी ने जहर खा लिया था। हालत बिगड़ने पर उसे हैलट कानपुर में भर्ती कराया गया। इस मामले में राजपुर एसओ विनोद कुमार को निलंबित कर दिया गया है। वहीं मामले में विभागीय जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
कानपुर देहात के राजपुर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी किसान की 14 वर्षीय बेटी को रविवार को पूछताछ के लिए एसओ विनोद कुमार ने बुलाया था। इसके बाद घर आकर किशोरी ने जहर खा लिया था। किशोरी के शरीर पर नोंचने के कई निशान थे। उसकी मां ने आरोप लगाया था कि एसओ ने धमकाने के साथ ही छेडख़ानी की। उसे प्रताड़ित किया गया था इससे ही वह परेशान होकर अपनी जान देने को यह कदम उठा बैठी। इस समय किशोरी का इलाज एलएलआर अस्पताल (हैलट) में चल रहा है। जहां उसके स्वजन उसके साथ मौजूद हैं। यहां पर पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए हैं। वहीं निलंबित किए जाने के बाद विभागीय जांच चलती रहेगी।
इसकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की सीओ लाइन तनु उपाध्याय ने एलएलआर अस्पताल (हैलट) पहुंचकर किशोरी के बयान दर्ज किए। इसके साथ ही स्वजन से पूछताछ की गई और उनके बयान भी लिए गए। बुधवार को वह राजपुर थाने पहुंचीं और यहां पर जहां पूछताछ की गई वह कमरा देखा। इसके अलावा महिला सिपाहियों से पूछताछ की व सीसीटीवी फुटेज को देखा। उस दिन थाने में पहरा दे रहे कर्मी से भी उन्होंने जानकारी ली। इसके बाद वह किशोरी के गांव गईं जहां मकान में ताला होने के चलते कोई परिवारीजन नहीं मिला। इसके बाद वह कानपुर अस्पताल के लिए निकल गईं।

Home / Kanpur / किशोरी से छेड़खानी के मामले में थानाध्यक्ष को किया गया सस्पेंड, पीड़िता की मां ने लगाया था आरोप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो